back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

Chaitra Navratri के दौरान दिल्ली में सबसे बढ़िया शॉपिंग कहां करें? जानिए प्रमुख मार्केट्स, खास स्टॉल्स, ताकि आपकी तैयारियों अच्छे से हो।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने के साथ ही इस महीने में आने वाले चैत्र नवरात्री की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। कल से ही नवरात्रि का पर्व शुरू होने वाला है। मां दुर्गा की पूजा की सामग्री हो या उनके सिंगार का सामान सब कहां से लें। अगर आप दिल्ली में ही रहते हैं तब हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां से आप नवरात्रि की बेस्ट शॉपिंग कर सकते हैं।

दिल्ली हाट

नवरात्रि शुरू होते ही दिल्ली हाट में अलग सी रौनक आ जाती है। देश के विभिन्न हिस्सों के कारीगर अपने हस्तशिल्प और कलाकृतियां बेचते हैं। यहां आपको नवरात्रि के लिए हाथ से बनी चीजें बेहद खूबसूरत चीजें मिल सकती हैं। हाथ से बने दुपट्टे, टेराकोटा ज्वेलरी, और अन्य सजावटी सामान आप यहां से खरीद सकते हैं।

करोल बाग मार्केट

करोल बाग में भी नवरात्रि के दौरान काफी रंगत देखने को मिलती है। यह एक बड़ा और मशहूर बाजार है, लेकिन इसके अंदर छिपा हुआ टिप टॉप मार्केट घर की सजावट और क्रॉकरी के लिए जाना जाता है। यहां आपको नवरात्रि के दौरान घर को सजाने के लिए खास और अलग तरह के सामान मिल सकते हैं।जिनका उपयोग आप नो दिनों की तैयारियों में कर सकते हैं।

मोती नगर मार्केट

इस बाजार को दुर्गा माता मंदिर बाजार के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह पूजा के सामान और श्रृंगार की चीजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। आप यहां नवरात्रि की पूजा के लिए सभी सामग्री सही दामों पर खरीद सकते हैं। तो बिना देरी के यहां पहुंच के बड़े आसानी से सामान खरीद सकते है।

चांदनी चौक

यह मार्केट दिल्ली की सबसे पुरानी और फेमस मार्केट है। नवरात्र के लिए लहंगे-चोली, साड़ियां और तरह-तरह के ट्रेडिशनल आउटफिट्स के लिए यह जगह सबसे बेस्ट है। यहां की गलियों में आपको पूजा का सामान, सजावट का सामान और रंग-बिरंगी चूड़ियां सब कुछ थोक के भाव में मिलेगा। किनारी बाजार, दरीबा कलां और चांदनी चौक की अन्य गलियां नवरात्र की खरीदारी के लिए एक बेहद खास मानी जाती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵