back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने अब तक कई फिल्मों का निर्देशन किया है, लेकिन अब उन्हें चिंता है कि उनके पास नए आइडिया खत्म हो गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में कॉमेडी का एक अलग ही तड़का लगाया है। इसके बाद उन्हें लोग कॉमेडी के उस्ताद भी कहने लगे। उनकी कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना मुश्किल है। चार दशकों के फिल्ममेकिंग करियर में उन्होंने दर्जनों सदाबहार ह्यूमर से भरी फिल्में बनाई हैं, जो न केवल लोग बल्कि क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी पसंद करते हैं। लेकिन अब प्रियदर्शन इस बात से चिंतित हैं कि उनके पास अब नए आइडिया खत्म हो गए हैं।

प्रियदर्शन ने इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा

प्रियदर्शन ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा, उन्होंने पिंकविला के साथ हाल ही में हुई बातचीत में बताया, ‘सच कहूं तो, अब मुझे गंभीर फिल्में बनाना पसंद है। मुझे अब कॉमेडी फिल्में बनाना पसंद नहीं है। मजबूरी में बनाना पड़ता है। मुझे लगता है कि मेरे पास अब नए आइडिया नहीं बचे हैं। मैं अब और नहीं कर सकता। मैं अतीत में जो किया है उसे दोहराना नहीं चाहता। मैं एक और कॉमेडी फिल्म बनाऊंगा।’

फिल्म ढोल पर कही ये बात

उन्होंने यह भी बताया कि ‘ढोल’ (2007) और ‘खट्टा मीठा’ (2010) की असफलता ने उन्हें भावनात्मक रूप से प्रभावित किया था। हालांकि अब उन्हें खुशी है कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इन फिल्मों को लोग मिल रहे हैं। मुझे ये दोनों फिल्में बहुत पसंद थीं, लेकिन सिनेमाघरों में नहीं चलीं। लेकिन ओटीटी की बदौलत, लोग आखिरकार अब इन फिल्मों का आनंद ले रहे हैं।

विराट कोहली पर बोले प्रियदर्शन

प्रियदर्शन ने कहा,जब मैंने ढोल बनाई थी, तो मुझे पूरा यकीन था कि फिल्म अच्छा परफॉर्म करेगी। अब मुझे बहुत खुशी होती है जब मैं विराट कोहली और बाकी लोगों को यह कहते हुए देखता हूं कि वे क्रिकेट मैच से पहले आराम करने के लिए ढोल देखते हैं। वे एक-दूसरे से फिल्म के डायलॉग भी दोहराते हैं।

फिल्म ढोल’ का कलेक्शन


‘ढोल’ की बात करें तो ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी और इसमें तुषार कपूर, शरमन जोशी, राजपाल यादव सहित कुणाल खेमू और तनुश्री जैसे तगड़े स्टार्स थे। फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर केवल 15 करोड़ की कमाई की थी और दुनियाभर में इसने 23 करोड़ कमाए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...