back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: जीवन में तरक्की पाने के लिए घर के अंदर रखें ये चीजें, रातों-रात चमक जाएगी किस्मत

अगर आपके घर में कई प्रकार की समस्या आ रही है आपका कोई भी काम नहीं बन रहा है तब आपको समझ जाना चाहिए कि घर में वास्तु दोष लग चुका है इसे दूर करने के लिए आपको कुछ चमत्कारी उपायों पर ध्यान देना चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर व्यक्ति संपन्न बनना चाहता है वह चाहते हैं कि उनके घर में हमेशा बरकत होती रहे।तरक्की पाने के लिए हर व्यक्ति दिन-रात मेहनत करता है। कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है, जिससे व्यक्ति निराश होने लगता है और मानसिक रूप से परेशान हो जाता है। वास्तु शास्त्र में जीवन में उन्नति व तरक्की के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। जिन्हें करके आप अपनी किस्मत भी बदल सकते हैं।

घर के अंदर रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अगर आप घर के अंदर मोर का पंख रखते हैं तो आपके घर में कई प्रकार की समस्याओं का अंत होता है। मोर का पंख कृष्ण भगवान को बहुत प्रिय है इससे कृष्ण भगवान की छत्र छाया भी आपके घर में बनी रहती है। इसके साथ ही मोर का पंख आने वाली नकारात्मकता को भी दूर भागता है इसलिए आप इसे मुख्य द्वार पर या फिर मंदिर पर अवश्य रखें।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कई लोग फाउंटेन को गार्डन एरिया में लगाते हैं जबकि आपको इसे अपने घर के ही डाइनिंग रूम में लगा लेना चाहिए।इससे घर-परिवार में हमेशा तरक्की के रास्ते खुले रहते हैं। पृथ्वी के पांचों तत्वों में से एक जल भी है। इन सबमें संतुलन बना कर रखना जीवन के विकास के लिए बहुत आवश्यक होता है और घर में फाउंटेन जल तत्व को बढ़ावा देता है। एक बात और कि यह हमेशा बहते रहना चाहिए।

वास्तु शास्त्र में कई बार देखा गया है कि घर में कई प्रकार के समान कूड़े ऐसे बिखरे रहते हैं जिनसे घर में नकारात्मकता काफी हावी हो जाती है और कई प्रकार की समस्या उत्पन्न होने लगती है। आपको इन सब पर बिल्कुल भी ध्यान देना चाहिए। टूटे-फूटे चीजों को जल्द से जल्द घर से बाहर निकाल देना चाहिए। ताकि आपके घर में सुख समृद्धि तरक्की आ सके।

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵