back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मणिपुर हिंसा : बदमाशों ने ग्राम सुरक्षा बल के तीन सदस्यों को उतारा मौत के घाट

मणिपुर में इंफाल पश्चिम और कांगपोपकी जिलों की सीमा पर मंगलवार का सुबह हथियारबंद बदमाशों ने घात लगाकर हमला कर दिया और ग्राम सुरक्षा बल के तीन सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया।

इंफाल, हि.स.। मणिपुर में इंफाल पश्चिम और कांगपोपकी जिलों की सीमा पर मंगलवार का सुबह हथियारबंद बदमाशों ने घात लगाकर हमला कर दिया और ग्राम सुरक्षा बल के तीन सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद सेना और असम राइफल्स के जवानों ने बदमाशों की घेराबंदी करने के लिए सर्च अभियान तेज कर दिया है।

बदमाशों ने घात लगाकर किया हमला

जानकारी के मुताबिक मणिपुर में मंगलवार सुबह करीब 8:20 बजे इंफाल पश्चिम और कांगपोपकी जिलों की सीमा पर कांगुई इलाके में इरेंग और करम वैफेई के बीच स्थित गांव में कुछ बदमाशों ने घात लगाकर हमला कर दिया।

ग्राम सुरक्षा बल के तीन सदस्यों की हत्या

सशस्त्र बदमाशों ने हमलाकर ग्राम सुरक्षा बल के तीन सदस्यों की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान पोनलेन के सतन्यो तुबोई, के पोनलेम के नगामिनलुन लोवम और लैंगकिचोई के नगामिनलुन किपगेन के रूप में हुई है। मृतक कुकी समुदाय से थे। इस घटना के बाद भारतीय सेना और असम राइफल्स के जवानों ने गांव पर हमला करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵