back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अरविंद केजरीवाल को मिला विपक्ष का साथ, राहुल गांधी ने लिखा, ‘डरा हुआ तानाशाह मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है’

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष की अलग-अलग पार्टियों के कई नेता उनके समर्थन में खड़े हुए हैं। प्रियंका गांधी के अलावा शरद पवार, सुप्रिया सुले, DMK और CPM ने ED के इस कदम की आलोचना की है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। ED ने केजरीवाल को दिल्ली के शराब घोटाला मामले में को-कॉन्स्पिरेटर बनाया है। अरविंद केजरीवाल को 22 मार्च को ED कोर्ट में पेश कर सकती है। गिरफ्तारी के बाद विपक्ष की कई पार्टियां और नेता अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आए हैं। राहुल गांधी ने लिखा, “डरा हुआ तानाशाह, मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है।”

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है। मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज़ करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है। INDIA इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।”

CPI (M) नेता सीताराम येचुरी ने लिखा, “सीएम अरविंद केजरीवाल की ED द्वारा गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं। ये INDIA ब्लॉक के दूसरे मुख्यमंत्री हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। साफ है कि मोदी और बीजेपी चिंता में हैं कि इस चुनाव में जनता उन्हें नकार देगी। “

बीआरएस नेता KTR ने लिखा, ‘दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गैरकानूनी तरीके से हुई गिरफ्तारी की निंदा करता हूं। ED और CBI को बीजेपी ने लोगों को दबाने का बड़ा हथियार बना लिया है। राजनीतिक दुश्मनी निभाते हुए विरोधियों को बिना किसी आधार के निशाना बनाया जा रहा है।’

RJD नेता तेजस्वी यादव ने लिखा कि अरविंद केजरीवाली की गिरफ्तारी से साफ है कि सरकार लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने की बजाए जांच एजेंसियों और संवैधानिक संस्थानों की आड़ लेकर लड़ रही है। तेजस्वी ने लिखा, “राजनैतिक, लोकतांत्रिक व संवैधानिक नैतिकता एवं मर्यादाओं को NDA सरकार ने तार-तार कर देश पर अघोषित आपातकाल थोप दिया है।”

केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को आपत्तिजनक बताया है। वहीं महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी एक कायराना हरकत है, जिसमें सत्ताधारी दल चुनाव से पहले ही चुनाव को मैनुपुलेट करने की कोशिश कर रहा है। वहीं शशि थरूर ने लिखा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी चौंकाने वाली है। शशि थरूर ने लिखा कि इससे साफ है कि भारत के लोकतंत्र को क्षति पहुंचाने की व्यवस्थित कोशिश की जा रही है। थरूर ने इस घटना को लोकतंत्र के साथ धोखा करार दिया है और सुप्रीम कोर्ट से इस केस का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- रफ्तार.इन

Advertisementspot_img

Also Read:

I-PAC केस में बड़ा दावा: ED बोली-रेड के वक्त ममता बनर्जी ने छीने सबूत, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार (10 जनवरी 2026) को I-PAC मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ईडी ने अपनी...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵