back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और दिल्ली सरकार मिलकर ऐसी योजना पर काम कर रहे हैं जिसके तहत 6,476 से अधिक लोगों को अलग-अलग इलाकों में पक्के फ्लैट दिए जाएंगे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। Delhi Development Authority (डीडीए) और दिल्ली सरकार मिलकर ऐसी योजना पर काम कर रहे हैं, जिसके तहत 6,476 से अधिक लोगों को अलग-अलग इलाकों में पक्के फ्लैट दिए जाएंगे। इन फ्लैटों को रहने योग्य बनाने के लिए मरम्मत, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द जरूरतमंद परिवारों को इन घरों में बसाया जाए।

कई इलाकों में तेज हुआ काम

जानकारी के अनुसार दिल्ली के Sultanpuri, Dwarka, Savda Ghevra, Bhalswa, Bakkarwala और Kanjhawala जैसे क्षेत्रों में फ्लैटों की मरम्मत और नवीनीकरण का काम तेज कर दिया गया है। डीडीए इन कॉलोनियों में सफाई, मरम्मत और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में जुटा है ताकि जल्द ही लोगों को यहां शिफ्ट किया जा सके।

सावदा घेवरा में 2500 फ्लैटों की मरम्मत शुरू

दिल्ली सरकार ने Savda Ghevra इलाके में खाली पड़े करीब 2,500 फ्लैटों की मरम्मत के लिए 27.50 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। फंड जारी होने के बाद यहां सुधार का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा Delhi Urban Shelter Improvement Board (DUSIB) के तहत ईडब्ल्यूएस कॉलोनियों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजना पर काम चल रहा है।

सुल्तानपुरी, द्वारका और भलस्वा में भी जल्द आवंटन

सावदा घेवरा के अलावा Sultanpuri, Dwarka और Bhalswa में बने फ्लैटों की मरम्मत की परियोजनाओं को भी मंजूरी मिल चुकी है। काम पूरा होने के बाद पात्र परिवारों को इन फ्लैटों का आवंटन शुरू किया जाएगा।

फ्लैट परिसर में मिलेंगी कई सुविधाएं

डीडीए के अनुसार इन नई कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इनमें डिस्पेंसरी या अस्पताल, लोकल शॉपिंग सेंटर, सर्विस मार्केट, मिल्क बूथ और ऑटो-टैक्सी स्टैंड जैसी सुविधाएं शामिल होंगी, ताकि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर न जाना पड़े।

आसपास पहले से मौजूद हैं जरूरी सेवाएं

इन कॉलोनियों के आसपास पहले से ही कई जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। लगभग 1 से 1.5 किलोमीटर के दायरे में बस स्टॉप, स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन और डाकघर जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं। वहीं करीब 3 किलोमीटर के दायरे में मेट्रो स्टेशन, पुलिस थाना और स्वास्थ्य केंद्र भी मौजूद हैं, जिससे यहां रहने वाले लोगों को शहर की प्रमुख सुविधाओं तक आसानी से पहुंच मिल सकेगी।

सीवेज और बुनियादी ढांचा भी किया गया मजबूत

इन आवासीय कॉलोनियों में सीवेज व्यवस्था को भी बेहतर किया गया है। यह काम Jawaharlal Nehru National Urban Renewal Mission (JNNURM) योजना के तहत किया गया है। सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य झुग्गियों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित, साफ और सम्मानजनक जीवन देना है, ताकि उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...