back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में आज से महंगी हुई गैस: घरेलू सिलेंडर 60 रुपये बढ़कर 913 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये हुआ महंगा

भारत के कई राज्यों में एलपीजी सिलेंडर अब महंगा हो गया है। भारत में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्यों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई हैं।

दिल्ली में कितनी हुई नई कीमत

राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 115 रुपये का इजाफा हुआ है। इसके बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1883 रुपये हो गई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। यहां 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1835 रुपये तक पहुंच गई है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

ईरान-इजरायल तनाव का असर

पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के कारण ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है। बताया जा रहा है कि ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद किए जाने के बाद तरल प्राकृतिक गैस (LNG) की सप्लाई पर असर पड़ा है। 28 फरवरी से इस रास्ते से एलएनजी की आपूर्ति प्रभावित होने लगी, जिससे वैश्विक बाजार में गैस की कीमतों पर दबाव बढ़ गया।

भारत पर क्यों पड़ा असर

भारत अपनी गैस जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है। कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आने वाली एलएनजी का बड़ा भाग होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते ही भारत पहुंचता है। इस मार्ग में बाधा आने के कारण गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है, जिसके चलते एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बजट से पहले हड़कंप; स्पीकर Vijender Gupta को आया ईमेल, PM मोदी...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵