back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

BJP नेता और पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुसलमान आज के राक्षस है जिन्हें खत्म करना जरूरी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसे लेकर बवाल मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुसलमान आज के राक्षस है जिन्हें खत्म करना जरूरी हो गया है। डुमरियागंज के शाहपुर स्थित ‘हिंदू भवन’ में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान उन्होंने एक बार फिर अपनी मर्यादा को तोड़ते हुए मुस्लिम समुदाय पर तीखा हमला बोलते हुए खुले मंच से मुसलमानों पर निशाना साधा।

मुसलमानों की राक्षस से तुलना की

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कि आज के राक्षस केवल इस देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के मुसलमान हो चुके हैं. मुझे इनका नाम लेने में कोई संकोच नहीं है. इसी कारण आज पूरी दुनिया में लड़ाई छिड़ चुकी है और इन राक्षसों का वध होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि राक्षसों का वध करने के लिए संकल्प लिया करिए, क्योंकि जब राक्षस नहीं रहेंगे, तभी सनातन धर्म सुरक्षित रहेगा. राघवेंद्र सिंह ने भगवान नरसिंह और हिरण्यकश्यप का उदाहरण भी दे दिया कहा कि जैसे भगवान नरसिंह ने वध करके भक्त प्रह्लाद को बचाया था, वैसे ही आज भी इन ‘राक्षस’ के कुकुरमुत्ते तरह-तरह निकलते रहते हैं।

विवादों से रहा है पुराना नाता

ऐसा पहली बार नहीं है जब इन्होंने विवादित बयान दिया है। पहले भी कई मौकों पर वह ऐसे बयान देते आए हैं। पिछले साल 16 अक्टूबर को डुमरियागंज के धनखरपुर गांव में उन्होंने युवाओं को उकसाते हुए कहा था कि अगर मुस्लिम लड़के दो हिंदू लड़कियों को ले जाते हैं, तो आप 10 मुस्लिम लड़कियां लेकर आएं. उन्हें हिंदू बनाएं, उनकी नौकरी और खाने का इंतजाम मैं करूंगा। उनके इस बयान के बाद उन्हे विपक्ष द्वारा निशाने पर लिया गया था और उनसे माफी की मांग की गई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵