back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Birthday: श्रीति झा टेलीविजन की चमकती सितारा, बॉलीवुड को भी देती हैं टक्कर, ‘प्रज्ञा’ के किरदार में हुई फेमस

टीवी अभिनेत्री श्रीति झा ने कठिनाइयों और संघर्षों के बावजूद कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा का किरदार निभाकर टीवी इंडस्ट्री में बड़ी सफलता और लोकप्रियता हासिल की।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। श्रीति झा टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे सफल और चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार हैं। आज उनका नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है और उनकी कमाई भी सबसे बड़ी टीवी स्टार्स में गिनी जाती है। सफलता आसान नहीं मिलती और सृति के करियर की कहानी इसका जीता-जागता उदाहरण है। अपने सफर में उन्होंने कई चुनौतियों और मुश्किलों का सामना किया, लेकिन हर परीक्षा पर वो खरी उतरीं। आज सृति झा अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर उनके जीवन और करियर से जुड़ी कुछ रोचक बातें सामने आ रही हैं। उनकी मेहनत, संघर्ष और कला ने उन्हें दर्शकों के दिलों में खास जगह दिलाई है और यह भी साबित कर दिया है कि टेलीविजन की दुनिया में भी कोई बॉलीवुड की तरह चमक सकता है।

ऐसा रहा सृति झा का टीवी तक का सफर

टीवी अभिनेत्री सृति झा का जन्म 26 फरवरी 1986 को बिहार के बेगूसराय में हुआ था। उनका शुरुआती बचपन कोलकाता में बीता। 10 साल की उम्र में उनका परिवार नेपाल के काठमांडू चला गया, जहां सृति ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। आगे चलकर उन्होंने दिल्ली के वेंकटेश्वर कॉलेज से अंग्रेजी में बीए किया। यही वह दौर था जब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में पहला कदम रखा। कॉलेज के ड्रामा सोसाइटी से जुड़कर उन्होंने न केवल अभिनय का अनुभव लिया, बल्कि बाद में उसकी अध्यक्ष भी बनीं। 

टीवी शो ‘धूम मचाओ धूम’ से हुई

सृति के करियर की शुरुआत टीवी शो ‘धूम मचाओ धूम’ से हुई, जिसमें उन्होंने मालिनी शर्मा का किरदार निभाया। इसके बाद उन्हें ‘जिया जले’ में भी देखा गया, जिसने उन्हें नई पहचान दिलाई। हालांकि यह शो लंबा नहीं चला, लेकिन इसके बाद सृति लगातार टीवी प्रोजेक्ट्स में नजर आने लगीं। सबसे बड़ी सफलता उन्हें ‘कुमकुम भाग्य’ में ‘प्रज्ञा’ के किरदार से मिली। इस रोल ने उन्हें घर-घर में लोकप्रियता दिलाई और आज भी उनके नाम सुनते ही दर्शकों के जेहन में ‘प्रज्ञा’ की तस्वीर ताजा हो जाती है।

लोकप्रियता किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं 

सृति झा की लोकप्रियता किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। सिर्फ नाम और फेम ही नहीं, बल्कि कमाई के मामले में भी सृति झा पीछे नहीं हैं। आज वह बेहद आरामदायक और आलीशान जिंदगी जीती हैं। पहले से ही उनकी एक्टिंग के लिए मोटी फीस वसूली जाती थी, लेकिन ‘खतरों के खिलाड़ी’ में आने के बाद उनकी लोकप्रियता और फीस दोनों में इजाफा हुआ। 

अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सृति झा की कुल संपत्ति लगभग 29 करोड़ रुपये के आसपास है। उन्‍हें लग्जरी गाड़ियों का भी शौक हैं। सृति के पास 56 लाख की ऑडी A5, 7 लाख की हुंडई एलीट और 54 लाख की मर्सिडीज बेंज जीएलसी है। अभिनेत्री के पास एक आलीशान फ्लैट भी है। सृति ने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

विवाद के बाद कैसे हैं पलाश मुच्छल? डेज़ी शाह ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। म्यूज़िक कंपोज़र से डायरेक्टर बने पलाश मुच्छल की निजी ज़िंदगी पिछले दिनों उस वक्त चर्चा में आ गई जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...