back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

Amitabh Bachchan हमेशा कुछ न कुछ कारण से सुर्खियों का हिस्सा बन ही जाते हैं। अब उनका एक ट्विटर पर शेयर किया गया ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। X (ट्विटर), इंस्टाग्राम और टम्बलर पर वे रोजाना फैंस के साथ जुड़े रहते हैं और अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां साझा करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। बिग बी ने लिखा,वफादार आदमी दुनिया के हर कोने में मिल जाते हैं, लेकिन बदकिस्मती से, धरती गोल है।

क्या हैं अमिताभ बचन के ट्वीट का मतलब?

इस ट्वीट का सही संदर्भ स्पष्ट नहीं है, लेकिन फैंस ने इसे लेकर जमकर प्रतिक्रियाएं दी। कुछ ने इसे ‘गहरी फिलॉसॉफिकल स्टेटमेंट’ बताया, तो किसी ने मजाक में कहा, तो इसका मतलब है कि आप खुद लॉयल नहीं हैं? कई फैंस ने इसे ‘टिपिकल डैड जोक्स’ और ‘सेल्फ-शेडिंग’ वाला बयान बताया।

अमिताभ अक्सर अपने मुंबई स्थित घर जलसा के बाहर रविवार को फैंस से मिलते हैं। हाल ही में उन्होंने पोस्ट किया कि अब वे हर रविवार फैंस से मिलने नहीं जाएंगे। उन्होंने लिखा कि “काम जोश के साथ चल रहा है, लेकिन संडे का ब्रेक लेना जरूरी है।” इस पोस्ट से फैंस थोड़े निराश जरूर हुए, लेकिन उनके विचार और सोच के प्रति उत्सुकता बढ़ गई।

बिग बी का यह ट्वीट उनकी उम्र, अनुभव और जीवन के नजरिए को दर्शाता है। सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हुआ और फैंस ने इसे शेयर, कमेंट और मीम्स के जरिए खूब एंजॉय किया। यह पोस्ट दर्शाता है कि अमिताभ बच्चन सिर्फ फिल्मों या प्रमोशन के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी फिलॉसॉफिकल सोच और निजी भावनाओं को भी फैंस के साथ साझा करना पसंद करते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

अमिताभ बच्चन ने देखी ‘इक्कीस’, नाती अगस्त्य नंदा की एक्टिंग पर हुए भावुक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' की मुंबई में आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵