back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND VS PAK: भारत-पाक मैच के लिए शुभमन गिल पहुंचे अहमदाबाद, फिटनेस के सवाल पर ऐसा रहा रिएक्शन

Shubman Gill: भारत और पाकिस्तान मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल अहमदाबाद पहुंचे। एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत और पाकिस्तान मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल अहमदाबाद पहुंचे। एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह अहमदाबाद एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं। इस बीच वहां पत्रकारों ने उनसे फिटनेस पर सवाल किया तो वह उन्हें इग्नोर कर गए।

डेंगू से संक्रमित हो गए थे गिल

वर्ल्ड कप से पहले गिल डेंगू से संक्रमित हो गए थे। उनकी स्थिति ऐसी थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उन्होंने शुरुआती दो मुकाबले गंवाए थे। अब वह कितने फिट हैं, उसकी पुख्ता जानकारी नहीं है। इसके बावजूद वह भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पूर्व अहमदाबाद पहुंचे हैं। उम्मीद है वह टीम इंडिया के लिए भारत-पाक में शिरकत करेंगे। गिल का बल्ला मौजूदा समय में जबर्दस्त लय में है। उनके पिछली पांच मुकाबलों पर नजर डालें तो उनके बल्ले से चार पारियों में 326 रन निकले हैं। इसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं।

गिल का वनडे कॅरियर

गिल ने वनडे क्रिकेट कॅरियर में अब तक 35 मैच खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 35 पारियों में 66.10 की औसत से 1917 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम छह शतक और नौ अर्धशतक हैं। यहां उनका सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 208 रन का है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट...

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵