back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उस दिन सब खत्म हो जाएगा…’ बड़े भाई आयुष्मान को लेकर अपारशक्ति खुराना ने कही ये बड़ी बात

अपारशक्ति खुराना ने कहा कि उन्हें इस बात से खुशी होती है कि उनके बड़े भाई उनसे ज्यादा सफल हैं और जब तक आयुष्मान उन्हें खुद से छोटा कलाकार महसूस नहीं कराते तब तक उन दोनों के बीच सब ठीक है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना। भाईयों की ये जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन काम कर रही है। ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि दोनों भाई जिस भी किरदार को हाथ लगाते हैं उसमें अलग ही जान डाल देते हैं। जहां आयुष्मान ने कई फिल्मों में बतौर लीड एक्टर काम किया है, वहीं अपारशक्ति खुराना सपोर्टिंग किरदारों में नज़र आते हैं। अपारशक्ति खुराना अपने भाई की सफलता पर गर्व करते हैं, हालांकि वो यह भी कहते हैं कि जब तक आयुष्मान उन्हें छोटा महसूस नहीं कराते तब तक दोनों भाई के बीच सब चंगा है।

कैसा और आयुष्मान और अपारशक्ति का रिश्ता

शुभांकर मिश्रा को दिए एक इंटरव्यू में अपारशक्ति खुराना ने अपने और आयुष्मान के रिश्ते पर बात की। जब उनसे पूछा गया कि लोग उनके और आयुष्मान के बीच तुलना करते हैं, क्या इसे लेकर कभी दोनों भाइयों के बीच कोई खिटपिट हुई? इस पर अपारशक्ति ने कहा,’ऐसा कभी नहीं हुआ। हम सेम बिल्डिंग में रहते हैं, हम साथ खाना खाते हैं, हम वर्क आउट साथ में करते हैं। जिस दिन मेरा भाई मुझे महसूस कराएगा कि वो बड़ा स्टार है उस दिन सब खत्म हो जाएगा। लोग क्या कहते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।’

भाई के साथ आयुष्मान का रिश्ता

अपारशक्ति ने बताया कि उनके और आयुष्मान का रिश्ता राम-लक्ष्मण जैसा है और वो रोज़ सुबह अपने बड़े भाई के पांव छूते हैं। अपारशक्ति ने कहा, ‘मैंने शायद पहले ये कहा नहीं है, पर मुझे खुशी है कि वो मुझसे ज्यादा सफल हैं, क्योंकि जैसा हमारा रिश्ता है, उसमें ऐसा ही होना चाहिए।’

Stree 2 और Berlin हैं लेटेस्ट रिलीज

अपारशक्ति खुराना की आखिरी दो फिल्में Stree 2 और बर्लिन थीं। स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं, वहीं बर्लिन एक इंटेंस स्टोरी है जिसे आलोचकों से अच्छे रिव्यू मिले हैं। दोनों ही फिल्मों में अपारशक्ति के काम को खूब पसंद किया गया। इसके अलावा आयुष्मान ने अनन्या पांडे की फिल्म ‘CTRL’में AI असिस्टेंट एलेन को आवाज़ दी थी। वहीं आयुष्मान की बात करें तो उनकी आखिरी रिलीज़ ‘ड्रीम गर्ल 2’ थी। फिलहाल उनका कोई नया प्रोजेक्ट अनाउंस नहीं किया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ब्रेकअप के बाद दिशा पाटनी का नया रिलेशनशिप? 5 साल छोटे सिंगर के संग वीडियो वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी, जिनका नाम लंबे समय तक टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा रहा, अब एक बार फिर अपनी पर्सनल...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵