back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के मालवीय नगर में तीन लड़कियों पर नस्लीय टिप्पणी मामले में कार्रवाई, आरोपी महिला गिरफ्तार

राजधानी दिल्‍ली में तीन लड़कियों के साथ नस्लीय टिप्पणियों और प्रताड़ना के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज की है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली के मालवीय नगर में नॉर्थ ईस्ट की तीन लड़कियों के साथ नस्लीय टिप्पणियों और प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी महिला रूबी जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

इस मामले की जांच एसीपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है और जांच अभी जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश की लड़कियों के साथ पड़ोसी जोड़े ने नस्लीय शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें प्रताड़ित किया। बताया जा रहा है कि यह घटना मामूली विवाद के कारण हुई थी, लेकिन इसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

क्‍या है मामला?

दरअसल, मालवीय नगर में रहने वाली नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों ने अपने घर में एयर कंडीशनर लगवाने के लिए ड्रिलिंग करवाई। इस दौरान निकलने वाली मिट्टी उनके फ्लैट के नीचे रहने वाले दंपति के घर में गिर गई। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया और आरोपी दंपति ने लड़कियों के साथ अभद्रता करते हुए नस्लीय टिप्पणी की, जिससे न केवल उनका अपमान हुआ बल्कि मामला गंभीर हो गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी महिला रूबी जैन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके खिलाफ मालवीय नगर थाने में एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। 

वहीं, इस मामले की जांच एसीपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस ने आरोपी महिला से गहन पूछताछ शुरू कर दी है और उसके खिलाफ आगे की सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस घटना पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और केंद्रीय नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी प्रतिक्रिया दी और घटना पर दुख जताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इस शर्मनाक घटना की कड़ी निंदा की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...