नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मंगलवार, 24 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार लाल निशान पर खुला और शुरुआती घंटों में भारी गिरावट देखने को मिली। 30 शेयरों वाला BSE Sensex 242 अंक की गिरावट के साथ 83,052.54 के स्तर पर खुला। वहीं NSE Nifty 50 भी 71 अंक फिसलकर 25,641.80 पर ओपन हुआ। सुबह करीब 9:20 बजे तक सेंसेक्स 501 अंक टूटकर 82,792 पर आ गया, जबकि निफ्टी 137 अंक गिरकर 25,575 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। बाजार में बिकवाली का दबाव साफ दिखाई दिया।
बीएसई के टॉप गेनर और लूजर
गिरते बाजार के बीच कुछ शेयरों में मजबूती भी देखी गई। Tata Steel, Power Grid Corporation of India, NTPC, Axis Bank, Asian Paints, HCL Technologies, Tata Consultancy Services, Bharti Airtel, Tech Mahindra कुछ अन्य शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार, 23 फरवरी को बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 479 अंक चढ़कर 83,294.66 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 141 अंक उछलकर 25,713 पर बंद हुआ था।
सोमवार के दिन टॉप गेनर और बाजार का हाल
Adani Ports & SEZ, Kotak Mahindra Bank, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, HDFC Bank, टेक महिंद्रा, Trent, एचसीएल टेक, ITC Limited, टीसीएस सोमवार को निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी ऑटो में तेजी रही थी। हालांकि निफ्टी आईटी और निफ्टी मिडकैप 100 में गिरावट देखी गई थी। मंगलवार को बाजार में आई गिरावट के पीछे वैश्विक संकेत, निवेशकों की मुनाफावसूली और कुछ सेक्टरों में बिकवाली को कारण माना जा रहा है। आईटी और टेलीकॉम शेयरों में दबाव ज्यादा देखने को मिला। बाजार की दिशा अब ग्लोबल मार्केट के रुख, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और घरेलू आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए और लंबी अवधि की रणनीति पर ध्यान देना चाहिए।





