back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

JNU में आधी रात को मचा बवाल: ABVP और लेफ्ट समर्थित छात्रों के बीच पथराव, कई छात्र हुए घायल

JNU में देर रात ABVP और लेफ्ट समर्थित छात्रों के बीच पथराव और झड़प हुई। ABVP के मीडिया संयोजक विजय जायसवाल घायल हुए, कई अन्य छात्रों के भी चोटिल होने का दावा है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली स्थित Jawaharlal Nehru University (JNU) में एक बार फिर छात्र संगठनों के बीच टकराव देखने को मिला। 22 फरवरी की रात करीब 1:30 बजे ABVP और लेफ्ट समर्थित छात्र संगठनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पथराव और मारपीट तक पहुंच गया। ABVP का आरोप है कि इस झड़प में उसके मीडिया संयोजक विजय जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा कई अन्य छात्रों के भी चोटिल होने की खबर है।

विवाद की वजह क्या रही?

जानकारी के मुताबिक, स्कूल बिल्डिंग पर ताला लगाए जाने के मुद्दे को लेकर यह विवाद शुरू हुआ। ABVP ने लेफ्ट समर्थित छात्र संगठनों के इस कदम का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जो धीरे-धीरे झड़प और हिंसा में बदल गई।

ABVP का आरोप

ABVP ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर इस घटना को “भीषण हिंसा” बताया है। संगठन का कहना है कि वामपंथी गुटों ने शांतिपूर्वक पढ़ाई कर रहे छात्रों पर हमला किया। 70 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने पथराव और मारपीट की। कई छात्रों को लाठी, घूंसे और लातों से पीटा गया। ABVP ने दिल्ली पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। ABVP के एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि विचारधारा से असहमत छात्रों को निशाना बनाया गया। संगठन का दावा है कि हमले के दौरान विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी और पुलिस मौजूद थे। भीड़ का नेतृत्व कथित तौर पर प्रणंजय, दाऊद सिद्दीकी और दानिश अली जैसे लोगों ने किया। एसएसएस के पूर्व पार्षद बताए जा रहे मनीष चौधरी पर भी हमला हुआ। हालांकि इन आरोपों पर लेफ्ट समर्थित छात्र संगठनों की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कैंपस में तनाव

घटना के बाद JNU परिसर में तनाव का माहौल है। छात्र संगठनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रशासन और पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और दोषियों की पहचान कैसे की जाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...