back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market Today: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 614 अंक उछला, Nifty 25,754 के पार

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। 30 शेयरों वाला BSE Sensex सुबह 92 अंक की बढ़त के साथ 82,906 के स्तर पर खुला। वहीं NIFTY 50 भी 107 अंक चढ़कर 25,678 के स्तर पर ओपन हुआ।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। 30 शेयरों वाला BSE Sensex सुबह 92 अंक की बढ़त के साथ 82,906 के स्तर पर खुला। वहीं NIFTY 50 भी 107 अंक चढ़कर 25,678 के स्तर पर ओपन हुआ। सुबह करीब 9:20 बजे तक बाजार में तेजी और बढ़ गई। सेंसेक्स 446 अंक उछलकर 83,261 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 129 अंक चढ़कर 25,701 के आसपास कारोबार कर रहा था। बाजार में बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर के शेयरों में खास तेजी देखने को मिली।

बीएसई के टॉप गेनर

बीएसई के प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट, रिलायंस, बजाज फाइनेंस इन शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार को मजबूती मिली। वहीं गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे इंडिगो बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट, एचसीएल टेक, शुक्रवार, 20 फरवरी को भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 316 अंक की तेजी के साथ 82,814 पर बंद हुआ था। निफ्टी 116 अंक चढ़कर 25,571 के स्तर पर बंद हुआ था। उस दिन बीएसई के 21 शेयर हरे निशान पर और 9 शेयर लाल निशान पर बंद हुए थे।

किन सेक्टरों में रही तेजी?

सोमवार को निफ्टी बैंक, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी ऑटो इंडेक्स में तेजी रही। वहीं निफ्टी आईटी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में हल्की गिरावट देखने को मिली। सप्ताह की शुरुआत बाजार के लिए सकारात्मक रही। बैंकिंग और फाइनेंस शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली। निवेशकों की नजर अब दिनभर के कारोबार और ग्लोबल संकेतों पर रहेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Stock Market Today: सप्ताह के तीसरे शेयर बाजार में जोरदार वापसी: Sensex 515 अंक उछला, Nifty 25,576 के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 25 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की। 30 शेयरों...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...