सिंह राशि :- मा , मी ,मु , में , मो , टा , टी , टू , टे
धन लाभ: शेयर, सट्टा, कमोडिटी आदी का काम करने वालों को आर्थिक नुक़सान होने के योग हैं।
परिवार और मित्र: डेली रूटीन में अच्छा खासा बदलाव होने के योग बन रहे हैं। ईमानदारी से काम करते रहें। धैर्य और शांति रखते हैं तो सब सामान्य हो जाएगा।
रिश्ते और प्यार: सितारों की चाल कहती है कि, अपने प्रेम जीवन को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। क्योंकि कुछ विवादों की संभावना बन रही है। इसलिए अपने प्रेम जीवन में संतुलन बनाये रखने की कोशिश करें
स्वास्थ्य: तनाव और चिंता की वजह से आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है।
करियर और शिक्षा: खास कामों में गलती भी हो सकती है। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं। नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे।
बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी: जातक जो सौंदर्य प्रसाधन, कलात्मक वस्तु जेवर और सर्वसुविधा युक्त सामानों का व्यवसाय करते हैं उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल है।
आज के दिन को शुभ बनाने के लिए ज्योतिष उपाय। सूर्य पूजा करें एवं यथा शक्ति दान करें ।
पीले रंग आज आपके लिए शुभ साबित होगा। सफेद और लाल रंग पहनने से दिनभर गुस्सा आता रहेगा, इसलिए इनसे बचें।
आज का शुभ अंक 3 है





