back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi BJP Protest: AI समिट में हंगामे के विरोध में सड़कों पर उतरी BJP, दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रदर्शन

कांग्रेस के AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा ने शनिवार को दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में जोरदार प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा ने शनिवार को दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में जोरदार प्रदर्शन किया। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर लेकर विरोध जताया।

भारत मंडपम में क्या हुआ था?

20 फरवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI समिट 2026 के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के 15-20 कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर क्यूआर कोड के जरिए एंट्री ली। आरोप है कि उन्होंने जैकेट के अंदर टी-शर्ट पहन रखी थी, जिन पर प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की तस्वीरें थीं और PM is Compromised लिखा था। हॉल नंबर 5 के पास उन्होंने जैकेट उतारकर टी-शर्ट लहराते हुए विरोध जताया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें इंडियन यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हैं। तिलक मार्ग थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। आरोपों में आपराधिक साजिश, सरकारी कर्मचारी से धक्का-मुक्की और सरकारी काम में बाधा डालना शामिल है। पुलिस के मुताबिक, पहले काले छाते के जरिए विरोध की योजना थी, लेकिन जांच से बचने के लिए टी-शर्ट का इस्तेमाल किया गया। स्टिकर कहां छपे, इसकी जांच जारी है।

दिल्ली में BJP का प्रदर्शन, वीरेंद्र सचदेवा हिरासत में

दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Virendra Sachdeva को पुलिस ने हिरासत में लिया। भाजपा कार्यकर्ता ‘कांग्रेस-राहुल गांधी=गद्दार’ जैसे पोस्टर लेकर पहुंचे थे। मुंबई के मुलुंड इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को काले झंडे दिखाए। वे भिवंडी कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे थे। यह मामला 2014 के चुनाव प्रचार के दौरान RSS पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है।

BJP नेताओं के तीखे बयान

BJP सांसद Manoj Tiwari ने कहा कि कांग्रेस ने देश विरोधी काम किया है और जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। BJP सांसद Sambit Patra ने आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन सोची-समझी साजिश थी और इसकी योजना राहुल गांधी के आवास पर बनी। केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal ने कहा कि कांग्रेस के लिए AI का मतलब एंटी-इंडिया हो गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...