नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में शनिवार 21 फरवरी को ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। Delhi Traffic Police ने ‘AI इम्पैक्ट समिट–2026’ के आयोजन और VVIP मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। समिट का आयोजन भारत मंडपम में हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने कुछ मार्गों पर प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए हैं।
सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगा प्लान
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक आसपास के इलाकों में भारी भीड़ की संभावना है। इसी कारण सुचारू यातायात और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
ये रास्ते रहेंगे प्रभावित
भारी भीड़ को देखते हुए निम्नलिखित मार्ग प्रभावित रहेंगे. भैरों रोड, भगवान दास रोड, पुराना किला रोड, मथुरा रोड इन सड़कों पर जाम की स्थिति बन सकती है या यातायात को आंशिक रूप से रोका जा सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे प्रभावित मार्गों की बजाय इन रास्तों का उपयोग करें. तिलक मार्ग, सिकंदर रोड. रिंग रोड, इन वैकल्पिक मार्गों से यात्रा अपेक्षाकृत आसान और सुगम हो सकती है।
ट्रैफिक पुलिस की खास सलाह
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जहां तक संभव हो, प्रभावित मार्गों से बचें। यात्रा की योजना पहले से बनाएं। घर से समय से पहले निकलें और अतिरिक्त समय लेकर चलें। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। राजधानी में चल रहे बड़े आयोजन को देखते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी को असुविधा न हो।
यहां से पाएं ताजा अपडेट
रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर रख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर 1095 या 011-25844444 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।





