back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यस बैंक-डीएचएफएल घोटाला: मुम्बई, पुणे में आठ ठिकानों पर सीबीआई का छापा

मुम्बई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। यस बैंक-डीएचएफएल घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को मुम्बई और पुणे में आठ ठिकानों पर छापा मारा। सूत्रों ने बताया कि ये परिसर एबीआईएल ग्रुप के प्रमोटर अविनाश भोंसले और शाहिद बलवा से संबंधित हैं। शाहिद बलवा 2जी घाटाले में आरोपी रह चुका है लेकिन उसे बाद में बरी कर दिया गया था। सीबीआई ने दो दिन पहले ही इसी मामले में डीएचएफएल के सबसे बड़े लेनदारों में एक रेडियस डेवलपर्स के संजय छाबड़िया को हिरासत में लिया था। गत फरवरी में रेडियस डेवलपर्स के छह परिसरों पर छापा मारा था। रेडियस डेवलपर्स ने डीएचएफएल से मुम्बई में एक परियोजना के लिये तीन हजार करोड़ रुपये का ऋण लिया था। सीबीआई मार्च 2020 से ही यस बैंक के पूर्व संस्थापक राणा कपूर और डीएचएफएल मामले की जांच कर रही है। –आईएएनएस एकेएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵