back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल का मेगा प्रचार हमला, दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर छाया कब्जा

फिनाले से पहले तान्या मित्तल के फैंस ने दिल्ली के 75 मेट्रो स्टेशनों पर एलईडी के जरिए अनोखी वोट अपील की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने जा रहा है और अब मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। सभी फाइनलिस्ट को जिताने के लिए उनके फैंस पूरी ताकत झोंक चुके हैं। इसी बीच कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के समर्थकों ने वोटिंग के लिए ऐसा तरीका अपनाया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर दिल्ली की सड़कों तक हलचल मचा दी है। तान्या मित्तल की तस्वीरें अब दिल्ली के 75 मेट्रो स्टेशनों पर लगे एलईडी डिस्प्ले पर दिखाई देने लगी हैं।


तान्या मित्तल के चाहने वालों और फैमिली की ओर से यह अनोखी प्रचार रणनीति अपनाई गई है। वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मेट्रो स्टेशनों पर लगे डिजिटल स्क्रीन पर तान्या के कई कटआउट्स का कोलाज दिखाया जा रहा है, जिस पर बड़े अक्षरों में लिखा है – ‘Vote Now’। दिल्ली जैसे महानगर में, जहां मेट्रो स्टेशनों पर दिनभर भारी भीड़ रहती है, वहां इस तरह का प्रचार वोट अपील के लिहाज से बेहद असरदार माना जा रहा है।


सोशल मीडिया पर छाया ‘तान्या मेट्रो’ ट्रेंड


तान्या मित्तल की इस मार्केटिंग स्ट्रेटजी को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है। यूजर्स जहां एक ओर इसे शानदार और स्मार्ट प्रचार बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग मजाकिया अंदाज में लिख रहे हैं- दिल्ली मेट्रो अब तान्या मेट्रो बन गई है। कई यूजर्स इस आइडिया को अब तक की सबसे अलग वोट अपील बता रहे हैं।


अन्य कंटेस्टेंट्स के फैंस भी मैदान में


तस्वीर का दूसरा पहलू यह भी है कि अन्य फाइनलिस्ट के फैंस भी पीछे नहीं हैं। प्रणित मोरे के समर्थक शहरभर में बैनर और पोस्टर लगाकर उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, जबकि मराठी जनता खुलकर प्रणित के पक्ष में खड़ी नजर आ रही है। वहीं गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और अमल मलिक के फैन क्लब भी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड चलाकर वोट अपील कर रहे हैं।


लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में कहां खड़ी हैं तान्या?


लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड की बात करें तो तान्या मित्तल फिलहाल चौथे स्थान पर बनी हुई हैं। उनसे आगे फरहाना भट्ट तीसरे नंबर पर हैं, जबकि गौरव खन्ना और प्रणित मोरे क्रमशः दूसरे और पहले स्थान पर बढ़त बनाए हुए हैं। ऐसे में मौजूदा आंकड़ों को देखते हुए तान्या के लिए ट्रॉफी तक पहुंचने की राह आसान नहीं दिख रही है, लेकिन वोटिंग के अंतिम घंटों में कभी भी समीकरण बदल सकते हैं।


ग्रैंड फिनाले से पहले बढ़ा रोमांच


7 दिसंबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले से पहले माहौल पूरी तरह गरमा चुका है। हर कंटेस्टेंट के फैंस जीत सुनिश्चित करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में सवाल यही है कि क्या तान्या मित्तल की यह अनोखी मेट्रो रणनीति उनके लिए गेम चेंजर साबित होगी या फिर बाजी गौरव खन्ना या प्रणित मोरे के हाथ लगेगी- इसका फैसला तो फिनाले के दिन ही होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी! जानें कब रिलीज होंगी ये मच-अवेटेड फिल्में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵