back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Meta का बड़ा ऐलान: इस तारीख के बाद Messenger पर लगेगा ताला, इस तारीख के बाद चैट करना होगा मुश्किल

Meta ने बड़ा फैसला लेते हुए 15 दिसंबर 2025 से Windows और Mac के लिए Messenger Desktop App बंद करने की घोषणा की है जिसके तहत यूजर्स को अब करना होगा ये जरुरी काम।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप भी फेसबुक के Messenger App का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए यह खबर बहुत अहम है। अब मेटा कंपनी ने बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि जल्द ही Windows और Mac के लिए Messenger Desktop App को बंद किया जाएगा। कंपनी ने साफ कहा है कि 15 दिसंबर 2025 के बाद यह ऐप पूरी तरह से काम करना बंद कर देगा। इस तारीख के बाद जब भी आप Messenger ऐप को खोलने की कोशिश करेंगे, तो यह आपको Facebook की वेबसाइट या messenger.com पर रीडायरेक्ट कर देगा। यानी अब आप सीधे डेस्कटॉप ऐप के जरिए चैट नहीं कर पाएंगे।

 15 दिसंबर के बाद लॉगइन नहीं होगा ऐप

मेटा ने बताया है कि 15 दिसंबर के बाद Messenger Desktop App पर लॉगइन करना संभव नहीं होगा।

यूजर्स को पहले से इन-ऐप नोटिफिकेशन के जरिए चेतावनी दी जाएगी कि ऐप जल्द बंद होने वाला है।

नोटिफिकेशन मिलने के बाद यूजर्स को 60 दिनों की विंडो दी जाएगी, जिसके बाद ऐप पूरी तरह निष्क्रिय हो जाएगा।

कंपनी ने कहा है कि यूजर्स ऐप बंद होने के बाद इसे अनइंस्टॉल कर दें, क्योंकि इसके बाद इसका कोई उपयोग नहीं रहेगा।

 चैट्स का क्या होगा?

Messenger यूजर्स की सबसे बड़ी चिंता यही है कि ऐप बंद होने के बाद उनकी चैट हिस्ट्री का क्या होगा।

मेटा ने स्पष्ट किया है कि अगर आपने अपने ऐप में Secure Storage फीचर (सुरक्षित संग्रहण) को ऑन कर रखा है, तो आपकी चैट हिस्ट्री डिलीट नहीं होगी। आप अपनी पुरानी चैट्स को Facebook या messenger.com पर जाकर देख सकेंगे।

हालांकि अगर यह फीचर एक्टिव नहीं है, तो कुछ चैट्स गायब हो सकती हैं। इसलिए मेटा ने सलाह दी है कि यूजर्स तुरंत Secure Storage को ऑन कर लें।

 ऐसे करें Secure Storage ऑन

Messenger ऐप खोलें और जाएं।

Settings Privacy & Safety End-to-End Encrypted Chats में

Message Storage ऑप्शन पर टैप करें।

यहां Secure Storage को एक्टिव कर दें।

यह फीचर आपकी चैट्स को एन्क्रिप्ट करके सभी डिवाइस पर सुरक्षित रखता है।

आप चाहें तो एक PIN सेट करें या अपनी एन्क्रिप्शन की को Google Drive या iCloud में सेव कर सकते हैं।

 क्यों लिया गया यह फैसला?

Meta ने Messenger Desktop App को बंद करने की कोई खास वजह सार्वजनिक नहीं की, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी अपने सभी प्लेटफॉर्म्स को एकीकृत और सुरक्षित अनुभव देने की दिशा में काम कर रही है।

ज्यादातर यूजर्स पहले से ही मोबाइल और वेब वर्जन का उपयोग करते हैं, ऐसे में डेस्कटॉप ऐप को बनाए रखना कंपनी के लिए अब आवश्यक नहीं रह गया था। जानकारी के अनुसार, Messenger Desktop App को बंद करने की पहली रिपोर्ट AppleInsider और TechCrunch ने दी थी, जिसके बाद Meta ने इसकी पुष्टि की।

अब क्या करें यूजर्स?

तुरंत Secure Storage फीचर ऑन करें

जरूरी चैट्स और मीडिया फाइल्स का बैकअप ले लें

messenger.com या facebook.com/messages पर जाकर चैटिंग जारी रखें

15 दिसंबर के बाद ऐप को अनइंस्टॉल कर दें ताकि सिस्टम में जगह खाली रहे

Meta का यह फैसला निश्चित तौर पर उन यूजर्स को प्रभावित करेगा जो डेस्कटॉप पर चैटिंग करना पसंद करते हैं। हालांकि कंपनी ने यह भी सुनिश्चित किया है कि किसी की चैट हिस्ट्री सुरक्षित रहे, बशर्ते Secure Storage फीचर ऑन किया गया हो। अब Messenger का पूरा अनुभव वेब और मोबाइल प्लेटफॉर्म्स पर केंद्रित होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...