back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुमार सानू संग रिश्ते पर कुनिका का बड़ा बयान: “कुछ भी जानबूझकर नहीं किया, कोई पछतावा नहीं…

अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने बिग बॉस 19 के बाद खुलकर स्वीकार किया कि उन्हें सिंगर कुमार सानू के साथ अपने पुराने रिश्ते पर आज भी कोई पछतावा नहीं है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 19 से बाहर आते ही अभिनेत्री कुनिका सदानंद फिर सुर्खियों में हैं।उन्होंने बाहर आकर कई सारे इंटरव्यू दिए हैं।  श के दौरान उन्होंने अपने पुराने रिश्तों पर खुलकर बात की और खासकर सिंगर कुमार सानू के साथ रिश्ते को लेकर दिए बयान ने सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ा दी है। और अब इस विषय पर एक बार फिर से वो काफी कुछ कहती हुईं नजर आ रही हैं। 

किसी को नीचा दिखाने का मकसद नहीं था

एक इंटरव्यू के दौरान कुनिका ने बताया कि घर में नीलम गौरव और फरहाना से बातचीत के दौरान वह सिर्फ रिश्तों की सीमाओं को समझाने के लिए अपने अनुभव साझा कर रही थीं। उनका कहना है कि उन्होंने न तो पब्लिसिटी के लिए कुछ कहा और न ही किसी को शर्मिंदा करने का इरादा था।

रिश्ते पर कोई पछतावा नहीं

एक चर्चित मीडिया को दिए इंटरव्यू में,को दिए इंटरव्यू में कुनिका ने कहा कि उन्हें अपने रिश्ते पर आज भी कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने बताया कि उस दौर में वह निजी ट्रॉमा और संघर्षों से गुजर रही थीं जिसका असर रिश्ते पर पड़ा लेकिन फिर भी उन्हें किसी बात का रिग्रेट नहीं है।

छह साल चला रिश्ता पर दुनिया से छिपाया

कुनिका के अनुसार वह और कुमार सानू करीब छह वर्ष तक रिलेशनशिप में थे। उन्होंने रिश्ता इसलिए छिपाया क्योंकि वह सानू के परिवार और बच्चों की इज्जत करती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि जब उनकी पत्नी रीता को बात पता चली तो उन्होंने गुस्से में उनकी कार को नुकसान पहुंचाया।

बिग बॉस में खोला 27 साल पुराना राज

कुनिका ने शो में बताया कि वह लिव इन रिलेशनशिप में थे लेकिन जब सानू ने किसी और लड़की के साथ अफेयर की बात स्वीकार की तो उन्होंने रिश्ता खत्म कर दिया। शो में साथियों ने उनकी हिम्मत की तारीफ भी की।

Advertisementspot_img

Also Read:

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) की मां गरिमा मल्होत्रा का 94 साल की उम्र में निधन...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵