back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Diwali Muhurat 2024: दिवाली के दिन कैसे करें माता लक्ष्मी की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त

दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जायेगा। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा शुभ मुहूर्त में ही की जाती हैं। तो चलिए जानते हैं पूजा करने का सही समय।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिवाली का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता हैं। इस दिन घर में माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है ताकि घर परिवार में सुख-समृद्धि आए। इसलिए दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त का बड़ा ही महत्त्व होता है। इस साल दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पर्व के दिन विशेष पर लक्ष्मी पूजन का प्रमुख समय प्रदोष काल माना जाता है। तो चलिए पूजा का सही समय और विधि जानते हैं। 

दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त  

दिवाली की पूजा दिन ढलने के बाद यानी प्रदोष काल में की जाती है। दिवाली को प्रदोष काल की शुरुआत शाम 5 बजकर 36 मिनट से लेकर 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। वहीं वृषभ लग्न की शुरुआत शाम 6 बजकर 25 मिनट पर और समापन रात 8 बजकर 20 मिनट तक पर होगा। ऐसे में लक्ष्मी पूजन 6 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 20 मिनट के बीच करना शुभ होगा। 

पूजा विधि 

दिवाली के दिन आपको सुबह जल्दी उठान चाहिए। माता लक्ष्मी की पूजा से पहले आपको अपने घर की भी पूजा अर्चना करना चाहिए। दिवाली साफ सफाई वाला त्योहार भी माना जाता है। इसलिए दिवाली पूजा विधि में हमें खास ध्यान देना चाहिए। पूजा करते समय सबसे पहले आप पूजा स्थल को अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर चौकी पर लक्ष्मी गणेश की मूर्ति स्थापित करें। पूजा स्थान पर गंगाजल छिड़के, इसके बाद चौकी पर भी थोड़ा सा गंगाजल छिड़के। हाथ में लाल या पीले फूल लेकर गणेश जी का ध्यान करें। गणेश जी को तिलक लगाए और उन्हें मोदक अर्पित करें। माता लक्ष्मी को सिंदूर का तिलक लगाए और मां लक्ष्मीा के मंत्र का जाप करें। इसके बाद प्रसाद सामग्री को चढ़ाएं। पूजन के बाद माता लक्ष्मी और गणेश जी की आरती करें और भोग अर्पित करें। लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा के बाद दीप जलाएं। अंत में आरती को पूरे घर में घुमाएं। और मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करें। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Dev Diwali Mantra: आज देव दिवाली के दिन इन मंत्रों का करें जाप, महादेव होंगे प्रसन्न

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिवाली के बाद देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। हालांकि इस पर्व के दिन महादेव की पूजा अर्चना की...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...