back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

US Presidential Polls: ट्रंप पर हमले के बाद कमला हैरिस के इलेक्शन ऑफिस में हुई गोलीबारी, पुलिस ने शुरू की जांच

कमला हैरिस के चुनाव कार्यालय पर आधी रात को कुछ अज्ञात लोगों ने कई राउंड गोली चलाई। इससे पहले रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या का प्रयास किया गया था।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बुधवार को एरिजोना में कमला हैरिस के चुनावी कार्यालय पर कई राउंड गोलियां चलाई गई। पुलिस के अनुसार आधी रात को कुछ अज्ञात लोगों ने कई राउंड फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच में जुट गई है। टेम्पे पुलिस ने एक न्यूज चैनल को बताया कि गोलीबारी से डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के कार्यालय को नुकसान हुआ है। यह कार्यालय टेम्पे के साउथर्न एवेन्यू और प्रीस्ट ड्राइव के पास है।

आसपास के लोगों की बढ़ी चिंताएं

कमला हैरिस के चुनावी कार्यालय पर फायरिंग मामले में जानकारी देते हुए जन सूचना अधिकारी सार्जेंट रयान कुक ने कहा कि “रात में कार्यालय के अंदर कोई नहीं था, लेकिन इससे आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।”

आसपास की सुरक्षा बढ़ाई गई

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और साक्ष्यों की जांच की। इसके अलावा सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कार्यालय के कर्मचारियों और आसपास के लोगों के लिए अतिरिक्त उपाय किए ।

खिड़कियों से चलाई गई गोलियां

घटना के बाद डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्हें लगा कि गोलियां संभवत सामने की खिड़कियों से चलाई गई थीं।

डोनाल्ड ट्रम्प पर भी हो चुका है हमला

इससे पहले फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में स्थित ट्रम्प के गोल्फ क्लब में उनकी हत्या का प्रयास किया गया। इस मामले में सीक्रेट सर्विस ने 58 वर्षीय रयान राउथ को गिरफ्तार किया था। सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों को वह ट्रम्प के कार्यक्रम स्थल पर हथियारों के साथ छिपा हुआ मिला था।

पेंसिल्वेनिया में भी हुई थी गोलीबारी

फ्लोरिडा की इस घटना से कुछ दिन पहले, ट्रम्प पर पेंसिल्वेनिया रैली के दौरान भी हमला हुआ था, जिसमें वो बाल-बाल बच गए थे। उस समय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स नामक युवक ने रैली में गोलीबारी की थी। जिसमें ट्रम्प और दो अन्य लोग घायल हो गए थे। बाद में सीक्रेट सर्विस के एक स्नाइपर ने उसे मार गिराया था। 

अमेरिका में कब होंगे चुनाव 

आपको बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव 5 नवंबर 2024 को है। साथ ही आपको यह भी बता दें कि जो भी चुनाव जीतेगा उसका 2025 से कार्यकाल शुरू होगा और यह कार्यकाल पूरे 4 साल का होगा। अमेरिका में राष्ट्रपति 4 साल के लिए चुनकर आता है और 4 साल बाद दोबारा चुनाव होते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘पिछले कई वर्षो से एकतरफा संबंध’ SCO समिट के बाद ट्रंप का पहला बयान, भारत पर लगाए गए टैरिफ पर भी बोले

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । चीन में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग की करीबी...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵