back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paris Paralympics: Tokyo Paralympics का रिकॉर्ड तोड़ने के नजदीक पहुंचा भारत, आज इन मुकाबलों से होगी उम्मीद

15 मेडल के साथ भारत पेरिस पैरालंपिक के रिकॉर्ड तोड़ने के बहुत करीब है। टोक्यो पैरालंपिक में भारत के नाम 19 पदक थे जबकि 15 पदक के साथ आज भी भारत को 7 पदक आने की उम्मीद है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत पेरिस ओलंपिक के बाद पेरिस पैरालंपिक में भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। भारत के खाते में अबतक 15 पदक आ चुके हैं जो की टोक्यो पैरालंपिक से सिर्फ 4 कम हैं। आज छठे दिन भी भारत के खाते में 7 मेडल आने की उम्मीद है।

थुलासिमथी मुरुगेसन और मनीषा रामदास ने गौरव दिलाया

पेरिस पैराओंलपिक में थुलासिमथी मुरुगेसन ने वूमेन्स सिंग्लस (SU5) ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। हालांकि वह फाइनल मुकाबले में चीनी खिलाड़ी के खिलाफ कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। इसी वर्ग में मनीषा रामदास ने रोसनग्रेन कैथरीन को धूल चटाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

सुहास एल वाई के नाम रहा सिल्वर, तीरंदाजी में शीतल-राकेश का कमाल

बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स SL4 फाइनल में फ्रांस के लुकास माजुर हाथों सुहास को हार का सामना करना पड़ा और उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतुष्ट होना पड़ा। लुकास से वह 9-21, 13-21 से हार गए। दूसरी ओर मिक्सड टीम कंपाउंड मुकाबले में शीतल देवी और राकेश कुमार ने कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया। शीतल और राकेश ने एलियोनारा और बोनासिना को 156-155 से मात दी।

आज इन मुकाबलों पर होगा दारोमदार

पैरा तीरंदाजी

महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन राउंड ऑफ 32 – दोपहर 12:30 बजे से शुरू

महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन राउंड ऑफ 16 – दोपहर 12:30 बजे से शुरू

महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन क्वार्टरफाइनल – रात 8:30 बजे से शुरू

महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन सेमीफाइनल – रात 9:38 बजे से शुरू

महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन ब्रॉन्ज मेडल मैच – रात 10:27 बजे शुरू

महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन गोल्ड मेडल मैच – रात 10:44 बजे शुरू

पैरा शूटिंग

महिला 50 मीटर एयर राइफल 3 पोजीशन SH1 क्वालिफिकेशन – दोपहर 1:00 बजे शुरू

पुरुष 50 मीटर एयर राइफल 3 पोजीशन SH1 क्वालिफिकेशन – दोपहर 1:00 बजे शुरू

मिक्सड 50 मीटर राइफल प्रोन SH2 प्री-इवेंट ट्रेनिंग – शाम 4:15 बजे शुरू

मिक्सड 50 मीटर पिस्टल SH1 प्री-इवेंट प्रशिक्षण – शाम 6:00 बजे शुरू

महिला 50 मीटर एयर राइफल 3 पोजीशन SH1 फाइनल – शाम 7:30 बजे शुरू

पैरा एथलेटिक्स

महिला शॉट पुट F34 फाइनल – दोपहर 2:26 बजे शुरू

महिला 400 मीटर T20 फाइनल – रात 10:38 बजे शुरू

पुरुष हाई जंप T63 फाइनल – सुबह 11:40 बजे शुरू

पैरा टेबल टेनिस

महिला एकल राउंड ऑफ 16/क्वार्टरफाइनल/सेमीफाइनल – दोपहर 1:30 बजे से शुरू

पुरुष एकल राउंड ऑफ 16/क्वार्टरफाइनल/सेमीफाइनल – दोपहर 1:30 बजे से शुरू

Advertisementspot_img

Also Read:

Khel Ratna Awards: मनु भाकर ने साधा खेल रत्न पर निशाना, डी गुकेश और हरमनप्रीत सिंह भी होंगे सम्मानित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर को मिलेगा खेल रत्न। इसके अलावा हाल ही में शतरंज विश्व चैंपियन...
spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵