back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Olympics 2028: क्रिकेट समेत इन खेलों को मिली LA Olympics में एंट्री, जानिए कुछ और महत्वपूर्ण तथ्य

पेरिस ओलंपिक 2024 खत्म होने के साथ परंपरा का पालन करते हुए 2028 Olympics की मेजबानी लॅास एंजेलिस को सौंप दी गई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सभी खिलाडियों और खेल प्रेमियों की नजरें अब 2028 में लॅास एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक पर जा टिकी हैं। इस ओलंपिक के दिलचस्प होने की संभावना इसलिए भी जताई जा रही है क्योंकि ओलंपिक 2028 में क्रिकेट समेत 5 नए खेलों को शामिल किए जाने की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि नए खेलों के जुड़ाव से व्यूअरशिप का बढ़ना स्वभाविक है।

अमेरिका में कब और कहां होगा आयोजन?

ओलंपिक 2028 का आयोजन अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े शहर लॉस एंजेलिस में 14 जुलाई से 30 जुलाई तक होगा। बात करें पैरालंपिक की तो इसकी आयोजन अवधि 15 अगस्त से 27 अगस्त होगी। लॉस एंजेलिस को पास ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने का यह तीसरा मौका होगा।

5 नए खेलों के शामिल होने से बढेगा रोमांच

2028 ओलंपिक में 5 ऐसे नए खेल देखने को मिलेगें जो पेरिस ओलंपिक में शामिल नहीं थे- बेसबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लाक्रोस, स्क्वैश, टी20 क्रिकेट। इनमें से 3 खेल वापसी कर रहे हैं जबकि 2 खेलों का डेब्यू हो रहा है। IOC अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा – ‘इन पांचों खेलों के जुड़ने से ओलंपिक मूवमेंट को तो बढ़ावा मिलेगा ही बल्कि नई गेमिंग कम्यूनिटी को जोड़ने में भी मदद मिलेगी।’

रंग में भंग डाल सकती हैं शहर की ये बडी परेशानियां

लॉस एंजेलिस जैसे हाई टेक शहर में किसी भी कार्यक्रम के आयोजन में सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक मैनेजमेंट की आती है। दूसरी समस्या बेघरों की सामने आती है जो बहुत बड़ी तादाद में लॉस एंजेलिस में रहते हैं। हालांकि दावा यह किया जा रहा है कि ओलंपिक के आयोजन से पहले इस परेशानी से निजात मिल जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट का यू-टर्न: संन्यास लिया वापस, कहा- आग कभी खत्म नहीं होती

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत की दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एक बार फिर कुश्ती के अखाड़े में लौटने का बड़ा फैसला किया है।...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵