back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Olympics 2024 Day 4 Live: हॉकी ने बढ़ाया भारत का हौसला, आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से आगे, बैडमिंटन में भी जीत

Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत दो मेडल जीत चुका है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

नई दिल्ली, रफ्तार। पेरिस ओलंपिक में आज का दिन अब तक भारत के लिए अच्छा रहा है। मनु भाकर और सरोबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उसके बाद हॉकी में कप्तान हरमनप्रीत सिंह के गोल की बदौलत टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

बैडमिंटन में भी जीत

बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने इंडोनेशिय के खिलाफ मुकाबला जीत लिया। भारतीय खिलाड़ियों ने इंडोनेशियन जोड़ी अल्फियन फजर और मोहम्मद रियान हर्दियांतों को 21-13, 21-13 से हराया। बता दें, ग्रुप स्टेज में सात्विक और चिराग का यह आखिरी मुकाबला था।

तीरंदाजी के अगले राउंड में पहुंची भजन कौर

तीरंदाजी में भारतीय निशानेबाज भजन कौर ने व्यक्तिगत मुकाबला जीतकर अगले राउंड में अपनी जगह बना ली है। कौर ने राउंड ऑफ 32 मुकाबले में इंडोनेशिया की तीरंदाज को 7-3 से शिकस्त दी। अब भजन कौर का मुकाबला पोलैंड के निशानेबाज से होगा।

6 अगस्त को नीरज चोपड़ा का मैच

गोल्डन ब्वॉय फेम जेवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा आज पेरिस पहुंच गए। उनका मुकाबला 06 अगस्त को है। नीरज मेंस गुप-ए के क्वालिफिकेशन राउंड मुकाबले में उतरेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

वो अभी बहुत छोटी है, हम उसकी शादी के बारे में नहीं सोच रहे हैं: नीरज के साथ लिंक अप्स पर मनु के पिता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इंडिया के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा और शूटिंग में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलवाने वाली मनु भाकर के लिंक अप्स...
spot_img

Latest Stories

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...