back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paris Olympics 2024 की सीन नदी पर हुई भव्य परेड, 206 देशों के खिलाड़ियों का दिखा जोश

Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: पेरिस ओलंपिक का शानदार आगाज हो गया। सीन नदी किनारे भव्य ढंग से ओलंपिक का उद्घाटन किया गया। 10.5 हजार ओलंपिक प्लेयर्स नाव पर सवार होकर परेड में शामिल हुए।

नई दिल्ली, रफ्तार। पेरिस ओलंपिक 2024 का शुक्रवार को पेरिस में शानदार आगाज हुआ। शहर की सीन नदी किनारे पहली बार ओलंपिक का उद्घाटन समारोह हुआ। नदी की धाराओं के सहारे 206 देशों के खिलाड़ी नाव पर सवार होकर परेड ऑफ नेशंस में भाग लिए। सीन नदी पर छह किलोमीटर लंबी यात्रा रोमांच पैदा कर रही थी। इंडियन टीम का नेतृत्व पीवी संधु और टेबल टेनिस प्लेयर शरथ कमल ने किया। भारतीय टीम 84वें नंबर पर परेड ऑफ नेशंस में हैं। सबसे आगे ग्रीक टीम निकली है। रिफ्यूजी टीम दूसरे और अफगानिस्तान तीसरे नंबर पर है।

पॉप स्टार लेडी गागा ने किया परफॉर्म


ओपनिंग सेरेमनी में बीच-बीच में लाइव कांसर्ट हुआ। इस दौरान वर्ल्ड फेम पॉप स्टार लेडी गागा ने परफॉर्म किया। लेडी गागा ने फ्रांस की एक्ट्रेस जिजी जीनमैरे की फेमस गीत मॉन ट्रूक एन प्लम्स को गाया। जीनमैरे ने 96 की उम्र में 2020 में आखिरी सांस ली थी। 80 फ्रांसिसी कलाकारों ने कैबरे डांस कैन-कैन का धांसू परफॉर्मेंस दिया। फ्रांस के सबसे बड़े पॉप स्टार में से एक आया नाकामुरा ने भी भाग लिया।

हजारों फैंस बने गवाह


ओलंपिक देखने के लिए दुनिया के कोने-कोने से हजारों फैंस पहुंचे थे। ओपनिंग सेरेमनी को सेलिब्रेट और चीयर करने को हजारों दर्शक सीन नदी किनारे छह किलोमीटर के दायरे में है। काफी संख्या में लोग पुल पर भी प्लेयर्स को चीयरअप कर रहे हैं।

भारत से 117 खिलाड़ियों की टीम


पेरिस ओलंपिक में भारत के 117 खिलाड़ियों का दल भेजा गया है। 29 एथलीट्स, निशानेबाजी के 21 प्लेयर, हॉकी के 19 खिलाड़ी शामिल हैं।




अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Vinesh Phogat: अखाड़े की कुश्ती से राजनीति की नूराकुश्ती तक का सफर, विनेश के जन्मदिन पर जानिए उनकी खूबियां

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विनेश फोगाट कुश्ती की पोस्टर गर्ल तो हमेशा से ही थीं लेकिन इन दिनों उनके राजनीति में आने की अटकलों का...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵