नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में आज पाकिस्तान ने कनाडा को सात विकेट से हरा दिया। मोहम्मद रिजवान ने 53 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान ने 15 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर कनाडा को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। कनाडा टीम अपने ओपनर एरोन जॉनसन के शानदार अर्धशतक की बदौलत 106 रन बना सकी। एरोन जॉनसन ने 44 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। उन्होंने चार चौके और 4 छक्के लगाए। दूसरी तरफ कोई खिलाड़ी नहीं टिक सका। टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। पाकिस्तान टीम से मोहम्मद आमिर और हैरिस राउफ को दो-दो विकेट मिले। पाक का पहला विकेट 21 रनों पर गिरा। सैम अयूब 6 रन बनाकर आउट हुए। टीम की बल्लेबाजी जारी है।
USA के खिलाफ खेली थी 94 रनों की पारी
Aaron Jones ने इससे पहले यूएसए के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली थी। उसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उस मैच में खिलाड़ी ने 40 गेंदों पर 4 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 94 रन बनाए थे।
सात ओवर में कनाडा तीन विकेट पर 43 रन
आज के मैच में पाकिस्तान की गेंदबाजों ने शुरुआत में कनाडा के सामने खूब रन लुटाए। फिर पाकिस्तान टीम ने वापसी की। सात ओवरों के बाद कनाडा तीन विकेट पर 43 रन था। बता दें, इस पिच पर सर्वाधिक स्कोर 137 रन है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in





