back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांग्लादेश के सांसद की बेरहमी से की गई हत्या; अपराधी हुआ गिरफ्तार, वारदात का मास्टरमाइंड US का नागरिक

इलाज के लिए कोलकाता आए बांग्लादेशी सांसद का हत्यारा गिरफ्तार। अमेरिका का निवासी है हत्या के पीछए का मास्टरमाइंड।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की सीआईडी ने बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम की हत्या के मामले में बड़ी सफलता पाई है। बता दें कि अजीम इलाज कराने के लिए कोलकाता आए थे, जहां उनकी हत्या कर दी गई। सूत्रों के अनुसार, कोलकाता के न्यू टाउन इलाके के एक अपार्टमेंट में अजीम की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई, साथ ही उनकी खाल उतार दी गई और शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। अधिकारियों ने मुंबई में रहने वाले बांग्लादेश के एक अवैध आप्रवासी जिहाद हवलदार को गिरफ्तार किया है, जिस पर इस अपराध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप है।

क्या कहा सीआईडी ने?

सीआईडी के अनुसार जिहाद हवलदार ने इलाज के लिए कोलकाता आए बांग्लादेशी सांसद की हत्या की। सांसद कोलकाता के न्यूटाउन स्थित एक फ्लैट में रह रहे थे। हत्या के बाद अपराधी ने उनके शव को टुकड़े-टुकड़े करने की बात कबूली। जांच में चौंकाने वाली यह जानकारी सामने आई है कि अपराध की योजना पूरी तरह से तैयार की गई और वारदात को अंजाम दिया। अपराधी ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के पीछे मास्टरमाइंड अख्तरुज्जमां का हाथ है। बता दें कि अख्तरुज्जमां अमेरिका के निवासी हैं। साथ ही उसके आदेश पर हवलदार ने चार अन्य बांग्लादेशी नागरिकों के साथ मिलकर न्यूटाउन अपार्टमेंट में बांग्लादेशी सांसद अजीम की गला दबाकर हत्या की।

बाग्लादेश के गृह मंत्री ने की थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

13 मई से बांग्लादेशी सांसद अजीम लापता थे। जिसके बाद बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने कोलकाता में अजीम से लापता होने की बुधवार को शिकायक दर्ज कराई। अजीम की हत्या करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोलकाता सीआईडी ने बताया कि मामले की जांच करते समय उन्हें उस फ्लैट में कई प्लास्टिक बैग और फर्श पर खून के दाग मिले हैं, जिसमें बांग्लादेशी सांसद अजीम रह रहे थे। प्लास्टिक बैगों को देखकर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि इसका प्रयोग शव के टुकड़ो को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल किया होगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵