back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SRH Vs RR: राजस्थान ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, हैदराबाद को शुरुआत में लगा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान के बीच टक्कर का मुकाबला हो रहा है। फिलहाल हैदराबाद की शुरुआत पारी में एक विकेट गिरा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के क्वालिफायर-2 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स में मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला जारी है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। मुकाबले की विजेता टीम का सामना फाइनल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से होना है। हैदराबाद ने 3 ओवर में एक विकेट पर 29 रन बना लिया है। फाइनल मुकाबला 26 मई को इसी मैदान पर होना है।

राजस्थान ने नहीं किया टीम में बदलाव

मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स ने अपनी कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं किया। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11 में साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम और तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की शानदार वापसी हुई है। वहीं श्रीलंकाई स्पिनर विजयकांत वियासकांत मैच से बाहर रहे थे।

दोनों टीमों में बराबर की टक्कर

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में दोनों टीमों में बराबर की टक्कर है। राजस्थान और हैदराबाद के बीच अब तक कुल 19 मैच खेले गए, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 और राजस्थान रॉयल्स ने 9 मैच में जीत हासिल की। दोनों टीमें मौजूदा सीजन में दूसरी बार आमने-सामने रही हैं। दोनों टीमों के बीच दो मई को मुकाबला खेला गया था, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने एक रन से जीत हासिल की।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नीतीश रेड्डी, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी. नटराजन ।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेट कीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने को है। 28 मार्च से आईपीएल का फीवर शुरु हो जाएगा जिसमें पहला मैच रॉयल...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...