back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

President Election: कभी ट्रंप के खिलाफ खड़ी थीं निक्की हेली, अब सपोर्ट में आईं; बढ़ी बाइडेन की परेशानी

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों में निक्की हेली ने डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन दे दिया है। जबकि पहले वे उनके खिलाफ खड़ी हो रही थी। उनके समर्थन ने जो बाइडेन की मुश्किले बढ़ा दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमेरिका में साल 2024 के नवंबर महीने में राष्ट्रपति चुनाव होंगे। इन चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दावेदारी पेश करने वाली डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिद्वंदी अब उनके समर्थन में आ गई हैं। इससे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की फिक्र बढ़ चुकी है। बता दें कि निक्की हेली के समर्थन में आने से डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव जीतने की संभावना बढ़ चुकी है। देखने की बात है कि जहां पहले निक्की हेली ट्रंप के सर्मथन में नहीं थी, वह बुधवार को ट्रंप के सर्मथन में आ गई है। बुधवार को निक्की हेली ने कहा कि वह अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के सर्मथन में वोट करेंगी। उनके इस ऐलान ने जो बाइडेन को टेंशन में ला दिया है।

निक्की हेली से समर्थन से बड़ी जो बाइडेन की मुश्किलें

अभी तक बाइडेन निक्की हेली के ट्रंप से नाराज होने का फायदा उठा रहे थे। उन्हें खुशी थी कि डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन कम मिल रहा है। बाइ़डेन को उम्मीद थी कि निक्की हेली उनके समर्थन में उनको वोट देंगी। लेकिन एकाएक आए निक्की हेली के फैसले से बाइडेन की परेशानी बढ़ गई है। यूनाइटेड नेशन में अमेरिका की पूर्व एम्बेंडर रही निक्की हेली ने वाशिंगटन में हडसन इंस्टीट्यूट में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह ट्रंप को वोट देंगी। हेली ने कहा कि उन्होंने जो पहले अपने भाषण में कहा था वह उस पर कायम हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने निलंबन भाषण में जो कहा था वह उस पर कायम हैं।

रिपब्लिक पार्टी की तरफ से चुनाव की दौड़ में हेली थी शामिल

निक्की हेली ने कहा कि उन्हें लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप उन लाखों लोगों तक पहुंचेंगे जिन्होंने मुझे वोट दिया और मेरा समर्थन करना जारी रखा। निक्की हेली भी रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल थीं, लेकिन उन्हें प्रायमरी चुनावों में सफलता नहीं मिली, जिसके बाद निक्की हेली ने चुनाव अभियान के दौरान अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप की महीनों तक कड़ी आलोचना की थी। लेकिन अब उन्होंने ट्रंप को समर्थन देने का फैसला किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अगर मैं दखल न देता तो पाकिस्तानी पीएम मारे जाते… डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध पर फिर किया बड़ा दावा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...