नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के नंबर-68 मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में आरसीबी टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही है। इस मुकाबले के जरिए ही प्लेऑफ में जाने वाली टीम का फैसला लिया जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पहले ही प्लेऑफ में पहुंचने की काफी उम्मीद है। बैंगलोर ने फिलहाल 3 ओवर में 31 रन बना लिए हैं। फिलहाल बारिश की वजह से मुकाबला रूक गया है।
मुकाबले के लिए दोनों टीमों में बदलाव हुए हैं। सीएसके ने कीवी ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर को टीम में शामिल किया गया। सेंटनर ने मोईन अली की जगह शामिल हुए। जो स्वदेश लौट गए हैं। आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल को प्लेइंग-11 में शामिल किया।
इस मैच में बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शनिवार (18 मई) को बारिश की संभावना है। हालांकि अच्छी खबर ये है कि बारिश हो रही है। चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंच सकती है। यदि मैच होता है तो आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचना है तो कम से कम 18 रन से या 11 गेंद बाकी रहते जीत हासिल करनी होगी।
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अबतक 32 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 21 मुकाबले जीते, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 मैचों में जीत लिया था। एक मैच बेनतीजा रहा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीप), कर्ण शर्मा, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज।
रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, महीश तीक्ष्णा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/




