back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL Playoffs Scenario 2024: आईपीएल प्लेऑफ की 2 पोजीशन के लिए 5 दावेदार, LSG के एंट्री की अब भी संभावनाएं

IPL Playoffs Scenario 2024: आईपीएल प्लेऑफ में दो टीमें पहुंच चुकी हैं। बचे दो नंबर के लिए 5 टीमों के बीच कड़ी टक्कर है। ये दो टीमें अगले 5 मुकाबलों से तय होंगी। दिल्ली और लखनऊ की भी उम्मीदें कायम हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन के प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक मोड़ पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) प्लेऑफ में है। अन्य दो टीमों के लिए 5 टीमों के बीच टक्कर है। अभी ग्रुप स्टेज के 5 मुकाबले खेले जाने हैं। इसका अंतिम मैच 19 मई को होगा। मतलब 4 दिनों में खेले जाने वाले 5 मैच के बाद इन 5 टीमों की किस्मत तय होगी। इनमें से 2 टीमें प्लेऑफ में पहुंच जाएंगी।

इन 5 टीमों में प्लेऑफ की भिड़ंत

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच प्लेऑफ में पहुंचने की लड़ाई है। इनमें से सबसे अधिक संभावना चेन्नई, हैदराबाद की है। दिल्ली और लखनऊ की उम्मीद न के बराबर है। इसकी वजह है इनकी नेट रनरेट खराब है। दिल्ली 14 मैच खेले हैं, उसके 14 अंक हैं। टीम की नेट रनरेट -0.377 है। लखनऊ के 13 मैच में 12 अंक हैं। टीम आखिरी मैच जीतती है, तब भी 14 अंक होंगे। उसकी नेट रनरेट -0.787 है। लखनऊ का आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) से 17 मई को है।

CSK और RCB के लिए कैसे बन रहीं संभावनाएं?

प्लेऑफ की दावेदार चेन्नई और बेंगलुरु का आखिरी मुकाबला एक-दूसरे के खिलाफ है। मैच 18 मई को आरसीबी के घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच आरसीबी 18 रनों के अंतर से जीतती है तो वह प्वाइंट्स और नेट रनरेट मामले में चेन्नई टीम को पछाड़ देगी और प्लेऑफ में एंट्री का मजबूत दावा ठोकेगी। चेन्नई को दुआ करनी होगी की हैदराबाद अपने बचे दोनों मुकाबले हार जाए। दूसरा समीकरण चेन्नई टीम मुकाबले में आरसीबी को हराती है तो बेंगलुरु पूरी तरह बाहर हो जाएगी। जबकि, चेन्नई प्लेऑफ में एंट्री करेगी। इसके बाद दिल्ली और लखनऊ की उम्मीदें भी जगेंगी।

SRH अपने दोनों मैच हारी तो बिगड़ेगा मामला

सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे 2 में से सिर्फ एक मैच जीतना है। हैदराबाद दोनों मुकाबले हारती है तो उसकी नेट रनरेट गड़बड़ हो जाएगी। उसके अंक भी दिल्ली-लखनऊ के बराबर 14 हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में नेट रनरेट के आधार पर तीनों में से कोई एक टीम प्लेऑफ में बाजी मार लेगी। इसके लिए लखनऊ को अपना आखिरी मैच जीतना होगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नीतीश रेड्डी के पिता ने बेटे के क्रिकेट के लिए छोड़ दी थी सरकारी नौकरी, बांग्लादेश के खिलाफ खूब गरजा था बल्ला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत के ऑल राउंडर खिलाड़ी नीतीश रेड्डी के पिता मुतयाला रेड्डी ने हिंदुस्तान जिंक की सरकारी नौकरी से 25 साल...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵