back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

GT vs KKR: गुजरात टाइटंस के लिए कुछ कर गुजरने का दिन, रिंकू सिंह ने पिछले साल इसी पिच पर जड़े थे लगातार 5 छक्के

Gujarat Giants vs Kolkata Knight Riders :गुजरात टाइटंस के गेंदबाज इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। तेज गेंदबाजों में अभाव और स्पिनर रन लुटा रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। इस आईपीएल में गुजरात टाइटंस शुभमन गिल के नेतृत्व में फॉर्म में है। टीम आज प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर काबिल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेलेगी। मुकाबला अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए GT इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी चाहेगी। गिल ने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। गिल के अलावा साईं सुदर्शन ने भी शतक लगाया था।

रोमांचक मोड़ पर प्लेऑफ की जंग

प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम KKR है। KKR के खिलाफ टाइटंस का प्रदर्शन काफी मायने रखेगा। फिलहाल सात टीमें प्लेऑफ की दौड़ में हैं। राजस्थान रॉयल्स इस रेस में पहले नंबर पर (16 अंक) और सनराइजर्स हैदराबाद (14 अंक) दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल और लखनऊ सुपरजाइंट्स के 12-12 अंक हैं। टाइटंस और RCB के 10-10 अंक हैं। ये टीमें अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकती हैं। टाइटंस की रनरेट अच्छा नहीं है। ऐसे में टीम अंतिम चार में जगह बनाती है तो यह चमत्कार से कम नहीं होगा। हालांकि निश्चित है कि टाइटंस अगर-मगर के समीकरण में बने रहने को कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

GT को गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

GT में तेज गेंदबाजों में निरंतरता का अभाव है। वहीं, स्पिनर रन लुटा रहे हैं। हालांकि चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच में उसने पहले तीन ओवर में ही तीन विकेट हासिल किए थे। अनुभवी मोहित शर्मा और राशिद खान की गेंदबाजी टीम के लिए काफी मायने रखेगी। बल्लेबाजी में टाइटंस के टॉप ऑर्डर को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। पिछले मैच को छोड़ बाकी मैचों में टॉप ऑर्डर क्रम के बल्लेबाज ने उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। पिछले मैच में गिल और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 210 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की थी।

KKR के लिए तुरुप का इक्का नारायण

KKR प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। हालांकि टीम अपनी स्थिति और मजबूत करने की कोशिश करेगी। उसे शीर्ष की दो टीम में बरकरार रहने के लिए अपने बचे दो मैच में सिर्फ एक में जीत की जरूरत है। KKR ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया था। इसके साथ टीम प्लेऑफ में पहुंच गई थी। KKR के लिए सुनील नारायण तुरुप का इक्का साबित हुए हैं। उन्होंने 461 रन बनाने के साथ-साथ 15 विकेट झटके हैं। आंद्रे रसेल ने भी 222 रन बनाने के साथ 15 विकेट गिराए हैं। लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 18 विकेट झटके हैं। वह अच्छी लय में हैं। GT ने KKR के खिलाफ तीन मुकाबलों में से दो में जीत दर्ज की है, लेकिन वह ढिलाई नहीं बरत सकता है। पिछले साल इस मैदान पर रिंकू सिंह ने अंतिम ओवर में यश दयाल पर लगातार पांच छक्के जड़कर KKR को जीत दिलाई थी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस

कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, शाहरुख खान, डेविड मिलर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, जोश लिटिल, मोहित शर्मा, संदीप वॉरियर।

कोलकाता नाइट राइडर्स

कप्तान श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर फिल साल्ट, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, नीतीश राणा, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2024 Playoffs: GT प्लेऑफ से बाहर, बची 6 टीमों के बीच टॉप-4 की जंग, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 (IPL 2024) अब बेहद रोमांचक मोड़ पर है। प्लेऑफ (Playoff) की रेस से एक और टीम बाहर हो गई...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵