back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024 Playoff Secenarios:आईपीएल प्लेऑफ के 3 स्पॉट के 7 टीमें दावेदार, समझें समीकरण

IPL 2024 Playoff: आईपीएल 2024 में प्लेऑफ से मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। जबकि, कोलकाता की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।

नई दिल्ली, रफ़्तार। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के प्लेऑफ का आगाज हो चुका है। टॉप-4 में पहुंचने वाली पहली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) है। इसने शनिवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को हराकर यह स्थान हासिल किया है। अब तीन और टीमों को प्लेऑफ में पहुंचना है। इसके लिए सात टीमें दावेदार हैं। दो टीमें- मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। KKR के बाद राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली है। टीम के 16 अंक हैं। तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद है। इसके 14 अंक हैं। इसके बाद तीन टीमें दावेदार हैं। इनके 12-12 अंक हैं। दो टीमों के 10-10 अंक हैं। हम आपको मौजूदा अंकों के आधार पर प्लेऑफ का पूरा समीकरण बता रहे हैं….

1. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): दो बार की इस चैंपियन टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम ने 12 में से 9 मैच जीते हैं। यह 18 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। केकेआर बाकी के दो में से एक मैच जीतती है तो वह निश्चित रूप से टॉप-2 में रहेगी।

KKR के बचे मैच :

13 मई : गुजरात टाइटन्स के खिलाफ, शाम 7:30 बजे।

19 मई : राजस्थान रॉयल्स से, शाम 7:30 बजे।

राजस्थान रॉयल्स (RR)

साल 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 16 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। फिलहाल इस टीम की पोजीशन पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। राजस्थान से नीचे चार टीमें हैं, जिनके 12-12 अंक हैं। राजस्थान को प्वाइंट्स टेबल में टॉप-2 में रहने को अपने बचे तीन मैच में से दो में जीत हासिल करनी होगी।

राजस्थान रॉयल्स के बचे मैच

12 मई : CSK के खिलाफ, दोपहर 3:30 बजे।

15 मई : PBKS के खिलाफ, शाम 7:30 बजे।

19 मई : KKR के खिलाफ, शाम 7:30 बजे।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

इस समय सनराइजर्स हैदराबाद के 12 मैचों में 14 अंक हैं। LSG पर जीत ने इस टीम को प्वाइंटस टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया है। हैदराबाद की रनरेट प्लस (0.406) है। SRH का अगला मैच गुजरात टाइटन्स के खिलाफ बेहद महत्वपूर्ण है। उसमें जीत पाने पर हैदराबाद की प्लेऑफ में एंट्री लगभग पक्की हो सकती है।

SRH के बचे मैच

16 मई : गुजरात टाइटन्स के खिलाफ, शाम 7:30 बजे।

19 मई : पंजाब किंग्स के खिलाफ, दोपहर 3:30 बजे।

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

दिल्ली कैपिटल्स अब भी प्लेऑफ की रेस में है। टीम के 12 मैचों में 12 अंक हैं। दिल्ली के पास दो मैच बचे हैं। टीम को दोनों मैच जीतने होंगे। ये मैच आरसीबी और एलएसजी के खिलाफ खेलने हैं। दोनों मैच जीतने पर भी दिल्ली के क्वालिफिकेशन की गारंटी नहीं है। कारण है कि SRH ने LSG को हराया और सीएसके ने बचे दोनों मैच जीत लिए तो दिल्ली प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।

DC के बचे मैच

12 मई : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ, शाम 7:30 बजे।

14 मई : लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ, शाम 7:30 बजे।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

LSG के 12 मैचों में 12 अंक हैं। केएल राहुल की टीम को बचे दोनों मैच जीतने होंगे। लखनऊ टीम दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस को हराती और सनराइजर्स हैदराबाद या चेन्नई सुपर किंग्स में से कोई एक टीम अपने दोनों मैच हारती है तो लखनऊ प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

LSG के बाकी मुकाबले

14 मई : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ, शाम 7:30 बजे।

17 मई : मुंबई इंडियंस के खिलाफ, शाम 7:30 बजे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

RCB ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगा दी है। RCB 10 अंकों के साथ 7वें पायदान पर है। RCB को अब दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स से खेलना है। टीम को दोनों मैच जीतने होंगे। साथ ही दुआ करनी होगी कि सीएसके, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स अपने मैच हार जाए। ऐसा होने पर ही आरसीबी प्लेऑफ में क्वालिफाई कर सकती है।

RCB के बचे मैच

12 मई : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ, शाम 7:30 बजे।

18 मई : चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ, शाम 7:30 बजे।

गुजरात टाइटन्स (GT)

CSK के खिलाफ जीत से गुजरात टाइटन्स ने उम्मीदें बरकरार रखी हैं। वैसे, टीम के प्लेऑफ में जाने की संभावनाएं बेहद कम हैं। गुजरात बचे दो मैच जीतती है तो वह 14 अंक तक पहुंचेगी। ऐसे में गुजरात को प्वाइंट़्स टेबल में ऊपर काबिज टीमों के मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

GT के बचे मैच

13 मई : KKR के खिलाफ, शाम 7:30 बजे।

16 मई : SRH के खिलाफ, शाम 7:30 बजे।

Advertisementspot_img

Also Read:

नीतीश रेड्डी के पिता ने बेटे के क्रिकेट के लिए छोड़ दी थी सरकारी नौकरी, बांग्लादेश के खिलाफ खूब गरजा था बल्ला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत के ऑल राउंडर खिलाड़ी नीतीश रेड्डी के पिता मुतयाला रेड्डी ने हिंदुस्तान जिंक की सरकारी नौकरी से 25 साल...
spot_img

Latest Stories

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...