back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

GT Vs CSK: शुभमन और सुदर्शन की शतकीय पारी से सीएसके के खिलाड़ियों के हौसले टूटे, गुजरात जीती

IPL 2024 :गुजरात के बल्लेजाबों ने कमाल किया। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स विशाल स्कोर चेज करने में कामयाब नहीं हो सकी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 59वां मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रनों से हरा दिया। ये मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 231 रन बनाया। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 196/8 का स्कोर रहा।

चेन्नई के बल्लेबाजों ने किया निराश

डेरिल मिचेल ने 34 गेंदों पर 63 रन बनाया था। वहीं ओपनिंग बल्लेबाज अजिक्य रहाणे 1 बनाकर आउट हो गए। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ शून्य पर आउट हो गए। मोईन अली 36 गेंदों पर 56 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुभम दुबे ने 12 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। रवींद्र जडेजा 9 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। धोनी ने 11 गेंदों पर 26 रन की नाबाद पारी खेली।

गुजरात के गेंजबाजों ने किया कमाल

गुजरात के बल्लेबाजों ने लगातार विकेट लेकर चेन्नई पर दबाव बनाने में कामयाब रहे। उमेश यादव ने 3 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया। संदीप वारियर ने एक विकेट लिया। मोहित शर्मा ने 2 विकेट प्राप्त किया। राशिद खान ने 4 ओवर में 38 कन देकर 2 विकेट लिए।

गुजरात के बल्लेबाजों ने दिखाया दम

गुजरात के बल्लेबाज शुभमन गिल (104) और साई सुरर्शन ने (103) शानदार शतक लगाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 210 रन बड़ी साझेदारी बनाया था। दोनों की वजह से गुजरात बड़ा स्कोर बना सकी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी।

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

घुटने के दर्द से जूझ रहे MS Dhoni दिसंबर में IPL से भी ले लेंगे संन्यास? वायरल वीडियो के बाद अटकलें तेज

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन की शुरुआत में अब भी काफी समय बाकी है, लेकिन फैंस...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵