back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Astro Today 2024 Varshik Rashifal : मकर राशि- यह वर्ष आर्थिक मामलों के लिए बेहद अच्छा होगा।

Astro Today 2024 Varshik Rashifal मकर राशि - Rashi Capricorn

धन लाभ: यह वर्ष आर्थिक मामलों के लिए बेहद अच्छा होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। यदि आर्थिक स्थिति कमजोर है तो उसमें धीरे-धीरे सुधार होगा। अगस्त के बाद से आपको लाभ होने लगेगा और जमापूंजी में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। जो लोग शनि या राहु की महादाशा या अंतरदशा से गुजर रहे हैं उन्हें अधिक सावधान रहने की ज़रूरत है। हालांकि अक्टूबर के बाद धन हानि की संभावना भी है इसलिए इस समय में पैसों से संबंधित मामलों में सावधानी बरतें। इस दौरान शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी जैसे मामलों में निवेश करने से बचें। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए धन की बचत करें और सोच समझकर ही निवेश करें।

परिवार और मित्र: परिवार और दोस्तों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान आप अपनी ग़लतियों से सीखेंगे और एक नये सबक के साथ नई शुरुआत करेंगे। इस साल आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से आपके संपर्क भी स्थापित होंगे। इस वर्ष आपकी फ़ैमिली लाइफ़ सामान्य गति से चलती रहेगी। जून से अगस्त के बीच में परिजनों के साथ छोटे-छोटे विवाद हो सकते हैं हालांकि आप अपनी समझ-बूझ से स्थिति को नियंत्रण में कर लेंगे।

रिश्ते और प्यार: भविष्यफल 2024 के अनुसार इस वर्ष आपके वैवाहिक जीवन के ख़ुशहाल रहने के योग हैं। जीवनसाथी के प्रति आपका प्रेम और बढ़ेगा और इससे आपके संबंधों को एक नई मजबूती मिलेगी। हालांकि ध्यान रखें कि इस साल किसी बात को लेकर आपके जीवनसाथी को कोई गलतफहमी हो सकती है या फिर उन्हें किसी बात से बुरा लग सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि सोच-समझकर बोलें। अगर विषम परिस्थितियां बनती है तो शांति के साथ काम लें और बातचीत के जरिये गिले-शिकवे दूर करें।

स्वास्थ्य: शुरुआत में आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। परंतु साल के मध्य में आपको त्वचा संबंधी बीमारी, अपच, बुखार हो सकता है। इस दौरान अपनी सेहत का पूरा ख़्याल रखें। साल के अंत में स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। इसके अलावा आपको मौसम से संबंधित छोटी-बीमारी अपनी चपेट में ले सकती हैं। मानसिक बेचैनी से राहत पाने के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जंक फ़ूड का अत्याधिक प्रयोग करके रोगों को निमंत्रण न दें। घर परिवार में साफ़-सफ़ाई का बेहद ध्यान रखें। स्वयं को चिंता मुक्त रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

करियर और शिक्षा: भविष्यफल 2024 के अनुसार मकर राशि वालों के लिए करियर की दृष्टि से यह साल कई अवसर लेकर आएगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे है। कार्य स्थल पर आपको आगे बढ़ने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे, इसलिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम करें। फलादेश 2024 के अनुसार यह साल छात्रों के लिए वरदान साबित होगा। विशेषकर वे छात्र जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं उनकी यह इच्छा इस साल पूरी होगी। अनुसंधान, इंजीनियरिंग एवं विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए यह साल अति शुभ है। वहीं कला वर्ग के छात्रों को करियर में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ सकती है।

बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी: राशिफल 2024 के अनुसार आर्थिक क्षेत्र में इस साल आपको सामान्य से अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस वर्ष धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी, बिजनेस या नौकरी किसी भी माध्यम से आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि साल की शुरुआत एवं अंत में आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक फ़ैसले लेते समय उसके बारे में सोच-विचार अवश्य कर लें।

नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा

अंक 8 आपके लिए शुभ है।

Advertisementspot_img

Also Read:

14 या 15 जनवरी? कब है मकर संक्रांति का पर्व? ज्योतिषी द्वारा दी गई है जानकारी

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सनातन धर्म में साल के 12 महीने विशेष महत्वपूर्ण माने गए हैं। साल 2025 शुरू होने वाला है और इसके...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵