back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फेंग शुई मछली – Feng Shui Products

फेंग शुई के अनुसार मछलियों का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि मछलियां धन और समृद्धि लेकर आती हैं। मछलियों की उछलकूद देखने से मन को शांति मिलती है और यह अपने साथ सारे अपशकुन लेकर चली जाती हैं। हालांकि इसे रखने के लिए विशेष देखभाल की जरूरत होती है। फेंग शुई के अनुसार घर में अगर जिंदा मछलियां रखनी हो तो आठ सुनहरी और एक काली मछली को मछलीघर में रखना चाहिए और अगर जगह की कमी हो तो आप दो मछलियों को रख सकते हैं। एक्वेरियम को रखने के भी कुछ नियम हैं जैसे इसे दरवाजे के पास या ठीक दरवाजे के सामने नहीं रखना चाहिए। इसे घर की उत्तर, पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। अगर कोई मछली मर जाती है तो यह अपशकुन नहीं है, यह संदेश होता है कि मछली घर पर आने वाली आपदा को अपने साथ कर चली गई।

फेंग शुई मछली (Feng Shui Fish)

  • प्रेम की प्रतीक फेंग शुई मछलियां (Feng Shui Love Fish): अगर घर में बड़ा एक्वेरियम रखने की जगह ना हो तो आप छोटा सा एक्वेरियम दो मछलियों वाला भी रख सकते हैं। यह प्यार का प्रतीक माना जाता है। साथ ही आप क्रिस्टल की बनावटी मछलियों का जोड़ा बेडरूम में रख सकते हैं। इसे घर के उत्तर पूर्व, उत्तर या पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए।

  • फेंग शुई गोल्डफिश (Feng Shui Goldfish): गोल्डफिश को फेंग शुई के अनुसार सबसे अधिक पवित्र और संपन्नता देने वाला माना जाता है। सोने की प्रतीत होने वाली यह मछली आपके जीवन में भी सोने की चमक बिखेर देगी।

  • फेंग शुई एरोवाना मछली (Feng Shui Arowana Fish): एरोवाना को सबसे शुभ मछली माना जाता है। मान्यता है कि यह मछली अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि, सुख, धन और शक्ति का प्रतीक है। फेंग शुई के अनुसार एरोवाना मछली (Arowana) बुरी शक्तियों को हटाती है। अगर आप जिंदा एरोवाना मछली ना पाल पाएं तो आपको मुंह में सिक्का लिए हुए सुनहरी एरोवाना मछली की मूर्ति रखनी चाहिए। इसे भी घर के उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए।

फेंग शुई मेंढ़क (Feng Shui Frog)

  • Feng Shui Frog: फेंग शुई मेंढ़कफेंग शुई में मेंढ़क भी बेहद अहम माने जाते हैं। फेंग शुई मेंढ़कों का संबंध धन और संपत्ति से होता है।

  • तीन टांगो वाले मेंढ़क: फेंग शुई के अनुसार तीन टांगो वाले मेंढ़क को सबसे अधिक शुभ माना जाता है। अगर घर में आय के सभी स्त्रोत बंद हो गए हो तो तीन रंगो वाले फेंग शुई मेंढ़क जिसमे मुंह में सिक्का लगा हो उसे घर में इस तरह रखना चाहिए कि उसकी दृष्टि घर पर पूरी तरह पडे.

सावधानियां: मेंढ़क को कभी जोड़े में नहीं रहना चाहिए। इसे हमेशा साफ रखना चाहिए।फेंग शुई कछुआ (Feng Shui Tortoise)

  • फेंग शुई में कछुए को वास्तु दोष का निवारण करने में सबसे अहम माना जाता है। मान्यता है कि कछुआ ही फेंग शुई के मूल सिंद्धातो का जनक है। हिन्दू धर्म के अनुसार भी कछुए को बेहद अहम माना जाता है।

  • फेंग शुई कछुआ (Feng Shui Tortoise): पानी से भरे एक कटोरे में धातु का बना फेंग शुई कछुआ रखकर इस कटोरे को उत्तर दिशा में रखने से आपके घर में सुख-शांति का वास होता है।

  • ड्रैगन मुंह वाला कछुआ: ड्रेगन मुंह वाला कछुआ सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे भी उत्तर या पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵