back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन – Cathedral Church Of The Redemption

नई दिल्ली में स्थित यह गिरजाघर वायसराय चर्च के नाम से भी जाना जाता है साथ ही यह गिरजाघर भारत के सबसे सुंदर और शानदार गिरजाघरों में से एक है। कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन उत्तर भारत के दिल्ली सूबे के अंतर्गत आने वाले चर्चों का एक हिस्सा है।

इतिहास – History of the Church

कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन (Cathedral Church of the Redemption) का निर्माण कार्य सन 1927 में शुरू किया गया था और यह सन 1935 में बनकर तैयार हो गया था। सन 1936 में यह गिरजाघर आम लोगों के लिए शुरू कर दिया गया था। इस गिरजाघर की इमारत को हेनरी मेड द्वारा डिजाइन किया गया था। इस गिरजाघर को इस तरीके से बनाया गया था कि भीषण गर्मी के दिनों में भी यह ठंडा रहता है।

इस गिरजाघर में खूबसूरत घुमावदार उच्च मेहराब और नाजुक गुंबद हैं जिसने इस समय के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन का दिल जीत लिया था। इस गिरजाघर के निर्माण के पीछे सारा बल लॉर्ड इरविन का था। इरविन ने उस समय यहां के पूर्वी छोर पर एक तस्वीर प्रस्तुत की थी और एक चांदी का क्रॉस भी इस चर्च को भेंट किया था। कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन ईसाई समुदाय में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में गतिविधियों द्वारा मदद के कार्य करता है। कई स्कूल, कॉलेज और अस्पताल इसके सूबे के अंतर्गत चलते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...