back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कालका जी मंदिर के बारे में जानकारी – Kalkaji Temple in Hindi

भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित कालका जी मंदिर एक प्रसिद्ध मंदिर और देवीपीठ माना जाता है। यह मंदिर एक छोटी-सी पहाड़ी पर स्थित है। माना जाता है कि यह मंदिर करीब 3000 वर्ष पुराना है। कालका जी का मंदिर (Kalkaji Mandir, Delhi) देवी के प्रसिद्ध सिद्ध पीठों में से एक है, और मां काली को समर्पित है। इसे “मनोकामना सिद्ध पीठ” के नाम से भी जाना जाता है। लोगों के बीच मां काली की उत्पत्ति से संबंधित कई कथाएं प्रचलित हैं।

मां कालका जी से संबंधित एक कथा – History of Kalka Ji Mandir

एक कथा के अनुसार शुंभ-निशुंभ और रक्तबीज राक्षसों के अत्याचार से परेशान होकर सभी देवताओं ने शिव जी की आराधना की। तब शिव जी ने माता पार्वती को असुरों का वध करने को कहा। इसके पश्चात देवी पार्वती दुर्गा का रूप लेकर युद्ध क्षेत्र में पहुंची।

जब मां दुर्गा युद्ध क्षेत्र में पहुंची तो वहां दैत्य चंड-मुंड देवताओं से युद्ध कर रहे थे। तब मां दुर्गा ने देवताओं को बचाते हुए चंड-मुंड का वध कर दिया। यह सुनकर शुंभ-निशुंभ ने देवी का वध करने के लिए अपनी असूरी सेना भेजी परंतु देवी ने उनका भी वध कर दिया।

अपनी सेनाओं की मृत्यु की बात सुनकर दैत्य शुंभ- निशुंभ बहुत क्रोधित हुए तथा अपनी असुरी सेना लेकर युद्ध क्षेत्र की ओर चल पड़े। देवी ने जब शुंभ- निशुंभ को सेना की के साथ अपनी ओर आते हुए देखा तो, उन्होंने एक तीर चलाया तथा उनकी सभी सेनाओं को क्षण भर में नष्ट कर दिया और रक्त बीज का वध करने के लिए आगे बढ़ीं। रक्तबीज का वध करने के बाद जैसे ही उसके शरीर का रक्त पृथ्वी पर गिरता उससे कई और रक्तबीज उत्पन्न हो जाते थे। इसको देख पार्वती ने अपनी भृकुटी से काली को प्रकट किया, जिन्हें महाकाली कहा गया। महाकाली न अन्य दैत्यों के साथ रक्तबीज का भी वध किया।

रक्तबीज के वध के बाद भी मां काली का क्रोध शांत नहीं हुआ। तब मां काली के गुस्से को शांत करने के लिए स्वयं शिव जी उनके रास्ते में लेट गए और काली मां का पैर उनके सीने पर पड़ गया तथा उनका गुस्सा शांत हो गया।

कालका जी मंदिर – Kalkaji Mandir, Delhi

मान्यता है कि जहां आज कालका जी मंदिर स्थापित है वहीं वर्षों पूर्व राक्षसों के अंत के लिए मां काली की उत्पत्ति हुई थी। देवताओं की प्रार्थना पर मां काली ने कहा था कि “जो भी मेरी पूजा श्रद्धाभाव से करेगा मैं उसकी सभी मुरादें पूरी करूंगी।

कालका जी मंदिर विशेषता – Importance of Kalkaji Mandir, Delhi

हिन्दू ग्रंथों के अनुसार महाभारत काल में युद्ध से पूर्व पांडवों ने मां कालका जी की पूजा की थी तथा उन्हें मां से युद्ध विजय का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। मां कालका की आराधना करने पर सभी रोगों का नाश होता है तथा जीवन में सुख-समृद्धि आती है। नवरात्र के दिनों में इनकी पूजा करना करना अधिक फलदायी होता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

द्वारका हादसा: साहिल की मां का आरोपी के पिता पर गुस्सा फूटा, कहा- इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं, बचने नहीं दूंगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के द्वारका में 13 फरवरी को हुए दर्दनाक कार हादसे में साहिल धनेशरा की मौत के बाद उनकी मां ने...
spot_img

Latest Stories

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...