back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेजी से मच्छर भगाने वाले पौधे

Teji se machar bhagane wale podhe

बरसात के मौसम में आपने देखा होगा मच्छरों की समस्या कितनी बढ़ जाती है। मच्छरों के काटने से कई गंभीर बीमारियां भी फैलनी शुरू हो जाती हैं जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि। ऐसे में आप मच्छरों से बचने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाते हैं जैसे क्रीम्स, स्प्रे, मैट, मशीन। लेकिन ये मच्छर सिर्फ कुछ समय के लिए गायब होते हैं, पर फिर से उनका कान भिनभिनाना और काटना शुरू हो जाता है।

क्या आपने कभी सुना है कि मच्छर आपके घर से पौधों की मदद से भी खत्म हो सकते हैं। अगर ये बात आपको नहीं पता तो इस लेख में हम आपको ऐसे पौधे बता रहे हैं जो घर के एक कोने-कोने से मच्छरों को तेजी से भगा देंगे।

तो चलिए फिर बताते हैं –

1. नीम का पौधा –

अगर आपके घर में मच्छरों ने आतंक मचा रखा है तो घर के पास में ही नीम का पेड़ लगा सकते हैं या फिर नीम की खूब सारी पत्तियों को तोड़ें और उसे एक अंगीठी में जला दें और पूरे घर में उस अंगीठी को घुमा दें। इस तरह नीम से घर में धुआं होगा और मच्छर मरना शुरू हो जाएंगे। ये उपाय आप हर 3 दिन बाद दोहरा सकते हैं। इसके अलावा न सिर्फ मच्छर नीम से मरेंगे बल्कि मक्खी और दूसरे कीड़ों से भी आपको छुट्टी मिलेगी।

2. तुलसी का पौधा –

अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो ये एक ऐसा पौधा है जो कई लोगों के घर में मिल जाएगा। तुलसी का पौधा धार्मिक महत्व के साथ-साथ वातावरण को भी साफ रखता है। मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए तुलसी का पौधा काफी फायदेमंद होता है। घर के बाहर, दरवाजे के पास इसे लगाने से तुलसी की खुशबू से दूर रहते हैं। साथ ही मच्छर के काटने पर अगर आप तुलसी को उस जगह पर लगा लें तब भी बेहद लाभ मिलता है।

3. गेंदे का पौधा –

मच्छरों से बचने के लिए गेंदे का फूल काफी असरदार होता है। गेंदे की खुशबू जितनी इंसानों को पसंद होती है उतनी नापसंद मच्छरों को लगती है। फूलों की तेज गंध मच्छरों को पसंद नहीं होती इसलिए आप इनसे बचने के लिए बाहर या बगीचे में लगा सकते हैं।

4. लैवेंडर के फूल – 

लैवेंडर का फूल मच्छरों को भगाने में बेहद कारगार साबित होता है। इस पौधों को आप घर में रख सकते हैं या फिर गमले में भी लगा सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵