back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के घरेलू नुस्खे – Stretch Marks Door Karne Ke Gharelu Nuskhe

प्रेग्नेंसी, बॉडी बिल्डिंग, ज्यादा वजन बढ़ने और उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर पर हल्की पतली रेखाएं उभरने लगती हैं जिन्हें स्ट्रेच मार्क्स कहते हैं। वैसे तो यह पुरुषों और महिलाओं दोनों को होते हैं और त्वचा की शोभा ‌ब‌िगाड़ने में कोई कसर नही छोड़ते।

असल में त्वचा के खिंचने के कारण ये निशान पड़ते हैं, त्वचा के खिंचाव से स्किन की मिडल लेयर डैमेज हो जाती है जिससे स्ट्रेच मार्क्स उभर जाते हैं। देखने में तो यह हल्की पतली लाइन होती है लेकिन इनका होना एक समस्या ही होती है। कोई भी ड्रेस पहनने से पहले सोचना पड़ता है कि कहीं मार्क्स नज़र न आ जाएँ अन्यथा सारे किये पर पानी फिर सकता है।

वैसे तो स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के सर्जिकल जैसे डायमंड माइक्रोडर्मेब्रेशन, लेजर ट्रीटमेंट और थर्मेज आदि आधुनिक तरीके हैं लेकिन इन्हें अफोर्ड करना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं इसीलिए हम आपको इन अनवांटेड मार्क्स से निजात दिलाने के कुछ घरेलू उपाय (Home Remedies to remove stretch marks) बता रहे हैं जो आसान होने के साथ फायदेमंद भी हैं-

कैस्टर ऑयल – Castor Oil

कैस्टर ऑयल को स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने का सबसे कारगर तरीका माना जाता है। मार्क्स पर कैस्टर ऑयल लगाकर प्लास्टिक बैग से लपेट लें। अब हॉट वॉटर बॉटल से करीब आधा घंटे सिकाई करें और धीरे-धीरे रगड़ें।

जैतून का तेल – Olive Oil

जैतून के तेल को हल्का गर्म करके स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और हल्की मालिश करें। इससे स्ट्रेच मार्क्स तो हल्के होंगें ही साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी सही होता है।

आलू का जूस – Potato Juice

आलू को काटकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। कुछ मिनटों बाद गुनगुने पानी से धो लें। आलू डैमेज स्किन को रिपेयर करने का काम करता है।

शक्कर – Sugar

नेचुरल व्हाइट शुगर, डेड स्किन को हटाने के लिए बहुत फायदेमंद है। बादाम तेल में एक चम्मच शक्कर और कुछ बूँदें नींबू के रस की डालकर अच्छे से मिलाएं। नहाने से दस मिनट पहले रोजाना इस पेस्ट को लगाकर हल्का रगड़ें। कम से कम एक महीने लगातार ऐसा करें।

नींबू का रस – Lemon Juice

नींबू स्ट्रेच मार्क्स को कम करने, एक्ने को खत्म करने आदि स्किन प्रॉब्लम्स में लाभकारी होता है। ताजे कटे नींबू के रस को कम से कम दस मिनट तक मार्क्स पर लगाएं और फिर पानी से धो लें। नींबू के रस में बराबर मात्रा में खीरे का रस भी मिला सकते हैं।

एलोवेरा – Aloe Vera

एलोवेरा के जूस को सीधे मार्क्स पर लगाया जा सकता है या एक-चौथाई एलोवेरा जूस में विटामिन ई का तेल (दस कैप्सूल) और विटामिन ए का तेल (पांच कैप्सूल) मिक्स करके लगाएं। रोजाना ऐसा करने से कुछ दिनों में फर्क दिखने लगेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵