back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्टार किड्स की तरह बच्चों को स्टाइलिश बनाने के टिप्स

Star kids ki tarah bacho ko stylish banane ke tips

आप अपने कपड़े खरीदने में जितना समय लगाते हैं उतना ही समय बच्चों के कपड़े खरीदने में लगता है। बच्चों के कपड़े खरीदते समय आप यही सोचते हैं कि मैं अपने बेटे या बेटी को कैसे स्टाइलिश बनाऊं। कभी-कभी तो ऐसा भी होता है कि जब बच्चों को अपनी पसंद के कपड़े दिखाई नहीं देते हैं तो वो उन्हें पहनते भी नहीं है। तो अब से उनके कपड़े खरीदने से पहले डिजाइन, कलर आदि का खास ख्याल जरूर रखें।

इस लेख में आप पढ़ेंगे, सिलेब्रिटी के बच्चों कैसे स्टाइलिश कपड़े पहनते हैं, उन्ही को देखकर आप भी अपने बच्चे को सस्ते और किफायती दाम में स्टाइलिश कपड़े पहना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं स्टाइलिश बनाने के टिप्स –

1. तैमूर अली खान :

स्टार किड्स में तैमूर अली खान का नाम सबसे ऊपर आता है। आजकल हर कोई सोशल मिडिया पर उनकी फोटो देखकर क्यूट, स्वीट जैसे कमेंट देने में पीछे नहीं हटता। लेकिन उनकी क्यूटनेस के अलावा उनके स्टाइलिश कपड़ों की वजह से भी लोग उन्हें निहारते ही रहते हैं, खासकर माएं भी।

वो भी चाहती हैं कि उनका बेटा भी ऐसे ही कपड़े पहने। तैमूर ज्यादातर डेनिम जीन्स और उसपर पीले, लाल, कभी-कभी शर्ट पहनते हैं और नीचे शूज उन्हें और क्यूट बनाते हैं। आप भी कुछ ऐसा ही कर सकती हैं।

2. अबराम खान :

शाहरुख खान के बेटे अबराम खान भी स्टाइल के मामले में किसी भी स्टार किड के पीछे नहीं हैं। अबराम दिखने में शांत स्वभाव के लगते हैं। ऐसे में उन्हें अपने पापा की तरह ज्यादातर सफेद या काली शर्ट या टी शर्ट में देखा जाता है। अगर आपका बच्चा भी शांत स्वभाव का है तो आप भी उसे लाइट कलर के कपड़े पहना सकती हैं।

3. आराध्या बच्चन :

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन को अक्सर अपने मम्मी पापा के साथ में देखा जाता है और जब भी वो कैमरे के सामने दिखती हैं तो हमेशा स्टाइलिश दिखती हैं। ऐश्वर्या अपनी बेटी को अपनी तरह ही एलिगेंट और स्टाइलिश बनाकर रखती हैं।

आराध्या बच्चन ज्यादातर फ्रॉक या शॉट्स में दिखाई देती हैं और उनके साथ में एक क्यूट बैग भी जरूर होता है। आप भी अपने बच्चे को अपने साथ कही लेकर जा रहे हैं तो उसे भी इस तरह के कम्फर्टबेल कपड़े पहना सकती हैं।

4. युग देवगन :

अजय देवगन युग देवगन अपने पापा की तरह दुबले-पतले हैं। युग वैसे कैमरे के सामने कम आते हैं लेकिन जब भी दिखते हैं तभी उन्हें कूल टीशर्ट और डेनिम जीन्स के साथ देखा जाता है। आपका बीटा अगर 8 या 9 साल का है तो आप उन्हें सिम्पल एंड कूल ड्रेसप की सलाह दे सकती हैं।

5. नुर्वी नितिन मुकेश : 

नील नितिन मुकेश की बेटी नुर्वी नितिन मुकेश बहुत ही क्यूट हैं। जब नील नितिन नुर्वी की फोटो सोशल मिडिया पर पोस्ट करते हैं तो लोग जमकर उनकी बेटी की क्यूटनेस की तारीफ करते हैं। अगर आपकी बेटी भी 1 या 2 साल की है तो आप भी कुछ ऐसी ड्रेस ले सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵