back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑफिस एसी में ठंड लगने का ये है मजेदार कारण

Office ac me thand lagne ka ye hai karan

ऑफिस में एसी का तापमान कम होने पर अक्सर देखा गया है कि महिला कर्मचारियों को ज्यादा ठंड लगती है। ठंड से परेशान होकर महिलाएं स्टोल या गर्म कपड़े पहनती हैं। क्या आपने कभी जानने की कोशिश की है कि ऐसा क्यों होता है। ऑफिस के एसी में पुरुष के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा ठंड क्यों लगती है। हाल ही में एक शोध में इस बारे में कई सारी जानकारी सामने आई है। कई तरह के रोचक तथ्यों के बारे में पता चला है। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का मजेदार कारण।

गर्मी के महीने जब भी ऑफिस में बहुत कम तापमान में एसी चलता है तो सबसे ज्यादा ठंड महिलाओं को लगती है। इस बारे में शोध में यह बात सामने आई है कि महिलाएं ज्यादा तापमान में अच्छा परफार्म करती हैं जबकि पुरुष कम तापमान में बेहतर परफार्मेंस देते हैं। अगर कमरे का तापमान ठंडा होता है तो इसका सीधी असर महिला कर्मचारियों के काम पर पड़ता है। शोध में इस बात का पता चला कि ठंड से महिलाओं की प्रोडक्टिविटी पर असर पड़ता है।

महिलाओं को ज्यादा ठंड लगने का कारण उनके शरीर की संरचना होती है। महिलाओं में मेटाबॉलिक रेट कम होता है और उनका शरीर कम हीट रिलीज करता है इसलिए उनके शरीर में गर्माहट कम होती है। महिलाओं के लिए उचित तापमान 77 डिग्री फेरेनहाइट यानी 25 डिग्री सेल्सियस तापमान होता है। वहीं पुरुषों के लिए 72 डिग्री फेरेनहाइट यानी कि 22 डिग्री सेल्सियस सही होता है।  

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Kriti Sanon का सेक्सी फोटोशूट देख पगल हुए फैंस, सोशल मीडिया में मचा बवाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृति...

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵