back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मासिक धर्म के दौरान सेक्स – Sex during Periods in Hindi

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने को लेकर कपल्स अकसर दुविधा में रहते हैं। कई इस दौरान आने वाली दुर्गंध तो कई पीरियड्स में होने वाले ब्लड फ्लो (Blood Flow) से डरते हैं। कई लोग पीरियड्स के दौरान साथी को छूने से भी डरते हैं।
लेकिन डॉक्टर्स की मानें तो पीरियड्स के दौरान सेक्स इतनी भी बुरी चीज नहीं बशर्ते इस दौरान साफ-सफाई और सुरक्षा का पूर्ण ध्यान रखा जाए। कई लोग यह भी मानते हैं कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से कई फायदे भी होते हैं जैसे:

पीरियड्स के दौरान सेक्स के फायदे – Benefits of Sex in Periods

    _x000D_

  • ऐंठन (Cramps) को कम करने में मददगार होता है।
  • _x000D_

  • इससे पीरियड्स की अवधि कम हो जाती है।
  • _x000D_

  • यह आपसी संबंधों को और मजबूत बनाता है। आइए जानें कुछ ऐसे सेक्स टिप्स (Sex Tips in Hindi) जिनसे पीरियड्स के दौरान भी उन हसीन लम्हों का भरपूर आनंद उठाया जा सकता है।
  • _x000D_

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने के टिप्स – Tips for Sex during Periods in Hindi

गंदगी दूर करने का करें बंदोबस्त – Be a Master to Clean all Mess

पीरियड्स के दिनों में महिलाओं के शरीर से काफी मात्रा में बहाव होता है। इसलिए इन दिनों सेक्स करने से पहले इससे निपटने के लिए उचित मात्रा में रूई या तौलिए आदि रख लेना चाहिए। इन दिनों सेक्स के समय बहाव से आने वाली दुर्गंध को दूर करने के लिए अच्छे रूम फ्रेशनर का भी इस्तेमाल करना चाहिए।

सही दिन पहचाने – Choose the right day

अमूमन मासिक धर्म के पहले दो दिन काफी अधिक मात्रा में बहाव होता है इसलिए मासिक धर्म के शुरुआती दिन सेक्स नहीं करना चाहिए।

मिशनरी पॉजिशन ही है बेहतर – Missionary Position is Best

मिशनरी पॉजिशन को पीरियड्स के लिए बेहतर माना जाता है। इस सेक्स पॉजिशन में गंदगी होने के कम चांस होते हैं।

हाथों का कम इस्तेमाल करें – Keep away your hands

पीरियड्स के दौरान अगर सेक्स के समय महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स पर बार-बार हाथ लगाया जाए तो इससे हाथ गंदे होने, बदबू आने और इंफेक्शन आदि फैलने के चांस हो सकते हैं।

शावर में करें सेक्स – Sex in Shower

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने का सबसे अच्छा तरीका शावर (Shower) में सेक्स करना माना जाता है।

सेफ्टी का रखें ध्यान – Be Safe

पीरियड्स के दौरान सेक्स करते समय सुरक्षा का पूर्ण ध्यान रखें। कंडोम, स्पंज (Contraceptive sponges) आदि का प्रयोग कर यौन रोगों (STD) से दूर रहा जा सकता है।

सेक्स के बाद नहाएं या साफ रहें – Take a Shower

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने के बाद नहाना एक अच्छी आदत है। ऐसा कर आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

उपरोक्त सेक्स टिप्स के अलावा हैवी फ्लो या पीरियड्स के दौरान अधिक दर्द होने पर सेक्स से बचना चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि ऐसा जरूरी नहीं है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से प्रेगनेंट ना हो। इस दौरान प्रेगनेंसी के चांस कम तो होते हैं लेकिन बिलकुल खत्म नहीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵