back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के बारे में जानकारी – Krishna Janmabhoomi Temple in Hindi

श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा का, सबसे पवित्र स्थान है “कान्हा का जन्मस्थान”। भगवान कृष्ण का जन्म एक कारागार में हुआ था, जिस स्थान पर आज “कृष्ण जन्मस्थान” (Krishna Janmasthan Temple) भव्य मंदिर स्थित है, इस मंदिर को कटरा केशवदेव के नाम से भी जाना जाता है।

कृष्ण जन्मस्थान मंदिर, मथुरा के पुराने शहर में स्थित है। इस मंदिर के परिसर में एक गर्भग्रह, केशवदेव मंदिर और भगवत भवन है। मंदिर में श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन सुंदर-सुंदर चित्रों के माध्यम से किया गया है साथ ही मंदिर में श्री कृष्ण, राधा और बलराम की मूर्तियां भी स्थापित हैं।

यहाँ स्थित भगवत भवन में पांच अन्य मंदिर, राधा कृष्ण युगल सरकार, श्री बलराम, सुभद्रा और श्री जगन्नाथ मंदिर, श्री सीता, राम, लक्ष्मण जी मंदिर, श्री जगन्नाथजी, श्री चैतन्या महाप्रभु मंदिर आदि स्थित हैं।

कृष्ण जन्मस्थान मंदिर का इतिहास – History of Krishna Janmasthan Temple in Hindi

कृष्ण जन्मस्थान मंदिर का निर्माण सबसे पहले भगवान कृष्ण के पौत्र वज्रनाभ ने करवाया था। पौराणिक समय की एक शिला लेख से यह भी पता चलता है कि वसु नाम के एक भक्त ने यहाँ मंदिर, तोरण द्वार और वेदिका का निर्माण करवाया था। मुग़ल शासकों मुहम्मद गजनवी, सिकंदर लोधी और जहाँगीर द्वारा इस भव्य मंदिर को नष्ट किया गया था लेकिन श्री कृष्ण के भक्तों द्वारा हर बार इसे और सुंदर ढ़ंग से पुनःनिर्मित किया गया। अभी हाल ही में मंदिर का परिसर और कारागार श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट (Shri Krishna Janmabhoomi Trust) द्वारा बनवाया गया है।

कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में क्या देखे –

माना जाता है कि कृष्ण जन्मस्थान मंदिर के गर्भग्रह में भगवान कृष्ण की चार मीटर ऊंची, सोने की एक मूर्ति थी जिसे महमूद गज़नी ने आक्रमण के दौरान चुरा लिया गया था।

कृष्ण जन्मभूमि मंदिर सलाह –

  • दान करने की इच्छा हो तो केवल दानपेटी में ही दान दें। लोकल गाइड्स के बहकावे में ना आएं।

  • मोबाइल फोन, पर्स और कैमरा आदि मंदिर में ले जाना मना है।

  • यमुना नदी में बोटिंग का आनन्द ले सकते हैं।

  • यह मंदिर काफी बड़ा है, शांतिपूर्वक दर्शन के लिए कम से कम 1:30 से 2 घंटे का समय मान कर चलें

  • मंदिर में प्रवेश के लिए व अपने फ़ोन या जरूरी सामान मंदिर के बाहर जामा करवाने के लिए शुल्क लगता है

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵