back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेपोर बीच के बारे में जानकारी – Beypore Beach in Hindi

बेपोर बीच (Beypore Beach), केरल के कोझिकोड शहर में चालियर नदी (Chaliyar River) के मुहाने पर स्थित है। बेपोर बीच बरसों से एक एक प्रमुख बंदरगाह और मछली पकड़ने के स्थान (Fishing Harbour) के रूप में प्रसिद्ध है। बंदरगाह और व्यापारिक केंद्र के रूप में प्रसिद्ध होने के बाद जल्द ही जहाज निर्माण के लिए भी जाना जाने लगा। बीच से कुछ दूरी पर एक जहाज निर्माण यार्ड (Shipbuilding yard) स्थित है जहां पर्यटक लकड़ी के बने विभिन्न प्रकार के समुद्री जहाज देख सकते हैं। बेपोर बीच के पास से समुद्र के साफ पानी में तैरती हुई मछलियां बहुत ही स्पष्ट दिखाई देती हैं। बेपोर बीच पर लोग शांति भरे लम्हे बिताने और सूर्यास्त के सुंदर नजारे देखने के लिए आते हैं। 

बेपोर बीच का इतिहास – History of Beypore Beach in Hindi

बेपोर, इतिहास में रेशम के व्यापार का एक मुख्य केंद्र था। ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार बेपोर और मैसोपोटामिया (Mesopotamia) के बीच पूर्व में व्यापारिक संबंध थे। प्राचीन काल से ही यह अरब एवं चीनी व्यापारियों के लिए व्यापार का प्रमुख केन्द्र था। बाद में यूरोपीय व्यापारियों ने भी व्यापार के लिए इसी केन्द्र को चुना। 

बेपोर बीच मे क्या देखे –

बेपोर तट से करीब एक किलोमीटर दूरी पर स्थित जहाज निर्माण यार्ड लगभग 1500 वर्ष पुराना है। यहां के लोग लकड़ी के जहाज बनाने में काफी माहिर हैं। यहां पर्यटक लकड़ी के बने जहाज देख सकते हैं।

बेपोर बीच सलाह –

  • पर्यटक बेपोर बीच के पास स्थित जहाज निर्माण यार्ड (Shipbuilding Yard) घूमने जा सकते हैं

  • बेपोर बीच में डॉल्फिन (Dolphins) को देखा जा सकता है

  • बीच पर यात्री बैराज की सवारी का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं

  • बीच के पास घूमते समय बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए

Advertisementspot_img

Also Read:

2026 में पांच राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव, केरल से बंगाल तक तैयारियों जोरों पर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनावों के बाद अब देश की राजनीति का फोकस वर्ष 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर टिक गया...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...