back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डल झील के बारे में जानकारी – Dal Lake Srinagar

डल झील, जम्मू कश्मीर राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी, श्रीनगर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। करीब 6 किलोमीटर लम्बी और 4 किलोमीटर चौड़ी यह झील, प्रकृति का सुंदर और अनोखा उपहार है।
डल झील के मुख्य आकर्षण, इस पर तैरते “शिकारे” और “हाउसबोट” (Houseboat) हैं। इन हाउसबोट में पर्यटकों की सुख-सुविधाओं का पूरा इंतज़ाम किया जाता है, बोट के मालिक उनके खाने-पीने व अन्य जरूरतों का ध्यान रखते हैं। कमल (lotus) व कुमुदिनी (lily) के फूल इस झील की सुंदरता में चार चाँद लगाते हैं। ऊँचे पहाड़, साफ़ निर्मल पानी और उस पर वादियों का शांत वातावरण, प्रकृति का यह अद्भुत संगम पर्यटकों को निराश नहीं करेगा।

डल झील का इतिहास – History of Dal Lake in Hindi

ग्रंथों में डल झील को "महासरित्" (Mahasarit) नाम से संबोधित किया गया है। इतिहास में डल झील के पूर्व दिशा की ओर  "इसाबार" नामक एक गांव के होने का अस्तित्व मिलता है जोकि देवी दुर्गा का निवास स्थान था। झील के तट पर बसी उस जगह को सुरेशवरी कहते थे।
मुगल शासन के दौरान, मुगल राजाओं द्वारा श्रीनगर को गर्मियों में रहने का निवास स्थान बनाया गया था। मुगलों ने डल झील के किनारों को बढ़ाया और इसके आस-पास के परिसर में कई मुगल शैली के बगीचे और मंडप बनवाए।

डल झील मे क्या देखे –

डल झील में शिकारा (Houseboat) का आनंद उठाते हुए आप झील पर तैरते बाज़ार (Floating Market) से ड्राई फ्रूट, सब्जियां, फल या कश्मीरी हस्तकला की वस्तुएं खरीद सकते हैं।

डल झील सलाह –

  • डल झील घूमने का सबसे बढ़िया समय जुलाई से अगस्त के बीच है।
  • यहां पर्यटक गर्मियों में तैराकी का आनंद भी उठा सकते हैं।
  • शिकारा चुनने से पहले मिलने वाली सभी सुविधाओं की जांच जरूर कर लें
  • फ्लोटिंग मार्किट से कुछ भी खरीदते समय मोलभाव करना न भूलें
  • अपने साथ अपने पहचान पत्र दस्तावेज़ हमेशा रखें।

Advertisementspot_img

Also Read:

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना घूमने-फिरने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। अगर आपके मन में भी इस समय...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵